1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शहाबुद्दीन से जेल में मिले नीतीश सरकार के मंत्री

शहाबुद्दीन से जेल में मिले नीतीश सरकार के मंत्री

नीतीश सरकार के अस्पसंख्यक कल्याण मंत्री अब्दुल गफूर ने आज पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन से जेल में मुलाकात की है।

shahabuddin- India TV Hindi
shahabuddin

नई दिल्ली: नीतीश सरकार के अस्पसंख्यक कल्याण मंत्री अब्दुल गफूर ने आज पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन से जेल में मुलाकात की है। गफूर ने जेल की सजा काट रहे पूर्व आरजेडी नेता और बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन से सीवान जेल में मुलाकात की है। इन दोनों के मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद अब बवाल बढ़ गया है। गौरतलब है कि शहाबुद्दीन के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और ऐसे में एक संवैधानिक पद पर बैठे मंत्री का उनसे मुलाकात करना कई सवाल खड़े करता है।

जानकारी के मुताबिक इन दोनों नेताओं के बीच जेल सुपरिटेंडेंट के चेंबर में काफी देर बातचीत हुई। दरअसल यह मामला उस वक्त सामने आ गया जब शहाबुद्दीन के एक समर्थक ने इस मुलाकात की फोटो को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को इस मामले में कुछ भी गलत नजर नहीं आता है। 

Bihar Minister Abdul Ghafoor meets Mohd. Shahabuddin (who was sentenced to life imprisonment) in Siwan(Bihar) prison pic.twitter.com/13Zpp5yAoF

— ANI (@ANI_news) March 8, 2016

Latest India News