Image Source : ptirocky yadav
इतने दिन तक कहां छिपा रहा हत्या का आरोपी?
आदित्य की मौत के बाद से ही पुलिस रॉकी को तलाश रही थी लेकिन रॉकी अपने घर पर मौजूद नहीं था। रॉकी के पिता को पुलिस ने पहले हिरासत में लिया था और अब रॉकी भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। गया पुलिस के मुताबिक रॉकी को बोधगया के मस्तपुरा गांव से पकड़ा गया। मस्तपुरा में रॉकी के पिता बिंदी यादव का डेयरी फार्म और मिक्सर प्लांट है। पुलिस को मस्तपुरा से ही रॉकी अपने लाइसेंसी पिस्टल के साथ मिला।
गया की एसएसपी के मुताबिक रॉकी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया है। अब पुलिस रॉकी के पास बरामद की गई पिस्टल की जांच कराएगी। पुलिस को रॉकी के पास से 20 राउंड बुलेट मिली है अब फॉरेंसिक टीम पिस्टल की जांच करेगी। बाद में बैलिस्टिक जांच पर भी विचार किया जा सकता है।
देखे वीडियो-
Latest India News