गया (बिहार): सत्ता गुरूर और दौलत का गुमान जब सिर चढ़कर बोलने लगे, तो कोई कितना बेकाबू और बिगड़ैल हो सकता है, इसकी हैरान करने वाली बानगी बिहार के गया में देखने को मिली। गया में एक बिगड़ैल नेता पुत्र ने एक छात्र को सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि छात्र की कार ने उसकी महंगी गाड़ी को ओवरटेक किया था। बाप के बाहुबल और MLC मां के रसूख पर उस सनकी को इतना गुमान था कि गाड़ी को ओवरटेक करनेवाले लड़के की उसने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी।
बाप बाहुबली, मां विधायक और बेटा 'कातिल'
रोड रेज की घटनाएं देश के अलग अलग शहरों में आए दिन होती हैं लेकिन ये कहानी उन सबसे थोड़ी अलग है। ये नीतीश राज की वो कहानी है जो सत्ता की हनक और बाहुबलियों की ताकत हैरान करने वाली हकीकत पेश करती है। मामूली सी बात पर एक दबंग परिवार के बिगड़ैल बेटे ने एक हंसते खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया।
नेताओं की गाड़ी ओवरटेक करना गुनाह है ?
आदित्य राज बोधगया में एक बर्थडे पार्टी से अपने चार दोस्तों के साथ स्विफ्ट कार में लौट रहा था। आदित्य को जरा भी अंदाजा नहीं था कि इसी रास्ते में उसका सामना एक सनकी नेता पुत्र से होने वाला है। दंबग नेता का बेटा रॉकी लैंड रोवर डिस्कवरी में था और उसके साथ अपनी MLC मां मनोरमा देवी के सरकारी गार्ड राजेश कुमार के अलावा एक और शख्स सवार था। तभी स्विफ्ट कार ने उसे ओवरटेक किया, बस इसी बात पर रॉकी आग बबूला हो गया।
उसने आदित्य राज की गाड़ी का पीछा किया फिर हवाई फायरिंग करके गाड़ी को रुकवाया। कार में आदित्य के साथ उसके चार दोस्त और भी थे। बच्चे डर गए, गाड़ी रूकी तो रॉकी आगे बैठे लड़कों को पीटने लगा। घबराकर आदित्य के दोस्त ने गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की तो रॉकी ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी।
आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-
Latest India News