1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: SSB के जवान ने की आत्महत्या की कोशिश, गंभीर हालात में अस्पताल किया गया भर्ती

बिहार: SSB के जवान ने की आत्महत्या की कोशिश, गंभीर हालात में अस्पताल किया गया भर्ती

सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने बिहार के किशनगंज जिले में गोली मार कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

ssb
- India TV Hindi
ssb

किशनगंज (बिहार): सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने बिहार के किशनगंज जिले में गोली मार कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट विनय कुमार ओझा ने आज बताया कि उसका उपचार चल रहा है लेकिन हालत गंभीर है। एसएसबी की 19वीं बटालियन के राज कुमार यादव ने कल रात अपने सहयोगी की रायफल से अपने सिर में गोली मार ली। उस वक्त वह कुरलीकोट सीमा चौकी पर ड्यूटी पर तैनात थे।

गोली की आवाज सुन कर बीपीओ प्रभारी बाबुल और अन्य जवान घटनास्थल पहुंचे और उन्हें राजकुमार को रक्तरंजित पाया। मामले की जांच चल रही है।

Latest India News