1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार टॉपर से पूछा फॉर्मूला तो दिया सुसाइड करने की धमकी!

बिहार टॉपर से पूछा फॉर्मूला तो दिया सुसाइड करने की धमकी!

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर साइंस टॉपर सौरभ का रिजल्ट रद्द कर दिया है। इंटर साइंस के तीसरे टॉपर राहुल का रिजल्ट भी रद्द कर दिया गया है।

bihar topper- India TV Hindi
bihar topper

नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर साइंस टॉपर सौरभ का रिजल्ट रद्द कर दिया है। इंटर साइंस के तीसरे टॉपर राहुल का रिजल्ट भी रद्द कर दिया गया है। जब एक एक्सपर्ट ने साइंस टॉपर सौरभ श्रेष्ठ से सवाल किया कि कैलकुलस के इंटीग्रेशन बाई पार्ट्स का फार्मूला बताइए तो जवाब देने की जगह सौरभ ने कहा, ऐसे सवाल न करिए, वरना मैं यहीं आत्महत्या कर लूंगा।

सौरव और राहुल को छोड़कर सभी टॉपरों को क्लिन चिट दे दिया गया है। सौरभ और राहुल, दोनों ही वैशाली के विशुन राय कॉलेज से पास हुए थे। लिहाजा बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए विशुन राय कॉलेज की मान्यता भी रद्द कर दी है। वहीं आर्ट्स की टॉपर रूबी इस टेस्ट में पहुंची ही नहीं थीं। इस पर उन्हें एक सप्ताह का वक़्त दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 12वीं के कला संकाय की टॉपर रहीं रूबी कुमारी और विज्ञान संकाय में टॉपर रहे सौरव के विषय संबंधित और सामान्य ज्ञान से संबंधित साक्षात्कार को टीवी चैनलों पर प्रसारित किए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए थे।

रूबी ने साक्षात्कार के दौरान पॉलिटिकल साइंस को 'प्रोडिकल साइंस' बताते हुए कहा था कि राजनीति विज्ञान में खाना बनाने की पढ़ाई होती है। इसी प्रकार विज्ञान संकाय में टॉपर रहे सौरव को 'प्रोटोन' और 'इलेक्ट्रॉन' की सामान्य जानकारी नहीं थी।

Latest India News