1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार टॉपर्स घोटाला: आरोपी बच्चा राय पर हथियार कानून के तहत केस दर्ज

बिहार टॉपर्स घोटाला: आरोपी बच्चा राय पर हथियार कानून के तहत केस दर्ज

विशुन राय इंटरमीडिएट कॉलेज के प्राचार्य बच्चा राय के कार्यालय से हथियार बरामद होने के एक दिन बाद उन पर हथियार कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Baccha Rai- India TV Hindi
Baccha Rai

हाजीपुर: बारहवीं क्लास टापर्स घोटाले को लेकर विवादों के केंद्र में रहे वैशाली जिले के विशुन राय इंटरमीडिएट कॉलेज के प्राचार्य बच्चा राय के कार्यालय से हथियार बरामद होने के एक दिन बाद उन पर हथियार कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भगवानपुर थाने के प्रभारी विक्रम आचार्य ने बताया कि अपने कार्यलय में अवैध रूप से हथियार रखने को लेकर उनके खिलाफ इस थाने में हथियार कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि वैशाली पुलिस इस मामले के सिलसिले में पूछताछ के लिए उनकी हिरासत की मांग शीघ्र करेगी।

आचार्य ने बताया कि इस घोटाले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) ने कल कॉलेज परिसरों पर छापा मारा और प्राचार्य के आलमारी से देशी पिस्तौल एवं पांच कारतूस बरामद की।

राय को इस घोटाले के सिलसिले में कॉलेज परिसर के समीप से 11 जून को गिरफ्तार किया गया था। इस घोटाले में आर्ट्स और विग्यान टॉपर्स क्रमश: रूबी राय और सौरभ श्रेष्ठ समेत राय के कॉलेज के कई विद्यार्थी शामिल हैं।

यह घोटाला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर छाये एक वीडियो में दोनों अपने अपने विषयों के संबंधों में पूछे गए सवालों का अजीबोगरीब जबाव देते हुए नजर आए।

Latest India News