पटना: मेहनत, लगन और कुछ कर गुजरने के जज्बे का दूसरा नाम है वात्सल्य चौहान। बिहार के खगड़िया के रहने वाले वात्सल्य को 1.2 करोड़ का सलाना पैकेज मिला है। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने ये पैकेज वात्सल्य को दिया है। पढ़ाई के दौरान कई बार वात्सल्य को पैसे की तंगी आई लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और आगे बढ़ता रहा।
करोड़ों के पैकेज से परिवार मालामाल
कुछ कर गुजरने की चाहत हो, तो कोई आपको रोक नहीं सकता और इस बात का जीता जागता उदाहरण खगड़िया के वात्सल्य चौहान। वात्सल्य को अमेरिका की नामचीन कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने सबसे महंगी जॉब ऑफर की है। वात्सल्य को 1 करोड़ 20 लाख रुपए सलाना पैकेज दिया गया। आईआईटी खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस कर रहे वात्सल्य को कैंपस सिलेक्शन के दौरान जॉब ऑफर की गई।
मेहनत से बना कामयाब
अपने बेटे को सबसे महंगा पैकेज मिलने से माता-पिता खुशी का ठिकाना नहीं है। इनका बस इतना कहना है कि वात्सल्य ने सिर्फ उनका नहीं बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है।
वात्सल्य का जन्म खगड़िया के सन्हौली गांव में बेहद सामान्य परिवार में हुआ। पिता चंद्रकांत सिंह की वेल्डिंग की दुकान है। वात्सल्य बचपन से ही पढ़ने में होशियार था इसलिए परिवार ने भी उसका साथ दिया।
अपनी राह खुद चुनी
वात्सल्य ने अपनी प्राथमिक शिक्षा सन्हौली गांव के सरकारी स्कूल से की। 2009 में मैट्रिक करने के बाद उसने बेगूसराय के एमआरजेडी कॉलेज से इंटरमीडिएट किया। वात्सल्य का शुरू से ही गणित से लगाव था इसलिए उसने कोटा के एलएन कोचिंग सेंटर में इंजीनियरिंग तैयारी की। अपनी मेहनत और लगन की वजह से वात्सल्य ने 2012 में आईआईटी में 38वां रैंक हासिल किया और आईआईटी खड़गपुर में कम्प्यूटर साइंस में एडमिशन लिया।
कोटा से इंजीनियरिंग की तैयारी करने के दौरान वात्सल्य को कई बार पैसे की दिक्कत भी हुई लेकिन उसकी मेहनत को देखकर कोचिंग सेंटर ने भी उसकी मदद की।
टीचर्स को वाल्सल्य पर नाज
वात्सल्य की कामयाबी से जहां उनका परिवार खुश है वहीं उसके टीचर्स को भी नाज है। उसके टीचर का कहना है कि वात्सल्य चौहान ने साबित कर दिया कि पैसे की किल्लत हो या सुविधाओं का अभाव, कोई भी आपकी तरक्की के आड़े नहीं आ सकती।
आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-
Latest India News