1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोशल मीडिया से गिरफ्त में आया मोटरसाइकिल चालक दंपत्ति

सोशल मीडिया से गिरफ्त में आया मोटरसाइकिल चालक दंपत्ति

पणजी: नियमों को ताक पर रखकर मोटरसाइकिल चलाने के शौकीन एक दंपत्ति को यहां के मंडोवी पुल पर मोटरसाइकिल चलाना काफी महंगा पड़ गया। इस दंपत्ति की नियमों को ताक पर रखकर मोटरसाइकिल चलाने वाली

- India TV Hindi

पणजी: नियमों को ताक पर रखकर मोटरसाइकिल चलाने के शौकीन एक दंपत्ति को यहां के मंडोवी पुल पर मोटरसाइकिल चलाना काफी महंगा पड़ गया। इस दंपत्ति की नियमों को ताक पर रखकर मोटरसाइकिल चलाने वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई, जिसके बाद यातायात पुलिस ने उन्हें खोज निकाला और उन पर जुर्माना लगाया। पुलिस ने कहा कि यह दंपत्ति मध्य प्रदेश से यहां आया था और राजधानी के एक सितारा होटल में रह रहा था।

पुलिस ने उन पर खतरनाक तरीके से मोटरसाइकिल चलाने के आरोप में 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप्प और फेसबुक पर दंपत्ति की तस्वीर में पुरुष मोटरसाइकिल चलाते हुए दिख रहा है और उसकी महिला साथी मोटरसाइकिल की टंकी पर लेटी हुई है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम मोटरसाइकिल के नंबर से दंपत्ति का पता लगाने में सफल रहे। मोटरसाइकिल का नंबर फेसबुक और व्हाट्सएप्प पर जारी तस्वीरों में से एक तस्वीर में नजर आ रहा था। हमने उनपर खतरनाक तरीके से मोटरसाइकिल चलाने के लिए जुर्माना लगाया है।"

संत आंद्रे विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक विष्णु वाघ ने भी खतरनाक तरीके से मोटरसाइकिल चलाने की निंदा की।

Latest India News