1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PR फर्म की सेवा को लेकर भाजपा और कांग्रेस का आप पर हमला

PR फर्म की सेवा को लेकर भाजपा और कांग्रेस का आप पर हमला

भाजपा और कांग्रेस ने अपने कामकाज के प्रचार के लिए एक जन संपर्क (पीआर) एजेंसी की सेवा लेने को लेकर आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह अपनी छवि बनाने के लिए सरकारी धन बर्बाद कर रही है।

AAP- India TV Hindi
AAP

दिल्ली: भाजपा और कांग्रेस ने अपने कामकाज के प्रचार के लिए एक जन संपर्क (पीआर) एजेंसी की सेवा लेने को लेकर आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह अपनी छवि बनाने के लिए सरकारी धन बर्बाद कर रही है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अजय माकन ने ट्वीट किया कि जन कल्याण पर खर्च करने के बजाय आप सरकार करदाताओं का पैसा छवि गढ़ने के लिए पेशेवेरों की मदद लेने पर खर्च कर रही है।

वहीं, भाजपा विधायक एवं दिल्ली विधानसभा में विपक्षी नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि ऐतिहासिक जीत के 18 महीने बाद केजरीवाल सरकार को एक पीआर एजेंसी की जरूरत आन पड़ी है और वह अपनी छवि सुधारने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। वहीं, सिसोदिया ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कुछ टीवी चैनल कह रहे हैं कि आप सरकार ने एक पीआर कंपनी की सेवा के लिए 200 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह गलत है। उपराज्यपाल को इस विषय की जांच का आदेश देने दीजिए।

Latest India News