फिरोजपुर (पंजाब): भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच यहां टाउन हॉल पार्क में एक जिम के निर्माण को लेकर झगड़े में पुलिस उपाधीक्षक समेत कम से कम 10 लोग घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज का सहारा लिया।
पार्टी की युवा शाखा के प्रमुख अमरप्रीत सिंह लाली और विधायक परमिंदर सिंह पिंकी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता उधम सिंह चौक पर एकत्र हुए और एमपीलैड योजना के तहत राज्यसभा सदस्य अंबिका सोनी के योगदान से जिम स्थापित करने के लिए अनुमति देने से कथित तौर पर इंकार किए जाने के विरोध में नगर निगम की ओर बढ़े।
पुलिस ने उन्हें एमसी कार्यालय के बाहर रोक दिया और तुरंत भाजपा कार्यकर्ता, जो परिसर के भीतर मौजूद थे, उन दोनों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू किया।
जब हालात नियंत्रण से बाहर हो गए तो अतिरिक्त संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले और पानी के फव्वारों का इस्तेमाल किया गया।
Latest India News