1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शाह के बयान को मीडिया ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया: BJP

शाह के बयान को मीडिया ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया: BJP

नई दिल्ली: भाजपा ने यह स्पष्ट किया कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने मध्य प्रदेश के अपने संबोधन में कही भी यह नहीं कहा कि राजनेताओं को 60 वर्ष की आयु के बाद राजनीति छोड़

शाह के बयान को मीडिया...- India TV Hindi
शाह के बयान को मीडिया ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया: BJP

नई दिल्ली: भाजपा ने यह स्पष्ट किया कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने मध्य प्रदेश के अपने संबोधन में कही भी यह नहीं कहा कि राजनेताओं को 60 वर्ष की आयु के बाद राजनीति छोड़ देनी चाहिए। पार्टी ने कहा कि उनके बयान को मीडिया द्वारा तोड़-मरोड़ कर और संदर्भ से अलग पेश किया गया। पार्टी को एक रिपोर्ट पर स्पष्टीकरण देना पड़ा जिसके मुताबिक शाह ने चित्रकूट में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के राजनेताओं को राजनीति छोड़ देनी चाहिए।

भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता नानाजी देशमुख के व्यक्तित्व, कार्य और दर्शन पर शाह के बयान को मीडिया द्वारा तोड़-मरोड़ कर और संदर्भ से अलग पेश किया गया। इसमें कहा गया है कि शाह ने कभी यह नहीं कहा कि हर किसी को 60 वर्ष की आयु के बाद राजनीति छोड़ देनी चाहिए। इस बयान में साथ ही कहा गया है शाह के बयान को गलत संदर्भ में पेश किया जाना ना सिर्फ अनुचित है बल्कि तथ्यात्मक रूप से भी गलत है।

क्या कहा था शाह ने-

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चित्रकूट के सद्गुरू सेवा संघ ट्रस्ट परिसर में आंखों के अस्पताल का लोकार्पण करने गए थे।

शाह ने यहां पर कहा कि नानाजी देशमुख ने राजनीति में एक मिसाल कायम की थी कि जो लोग 60 साल की उम्र को पार कर चुके हैं उन्हें हर हाल में राजनीति छोड़ देनी चाहिए और समाज सेवा के काम में लगना चाहिए। साथ ही हर एक व्यक्ति को इसका अनुकरण करना चाहिए। हालांकि बाद में अमित शाह ने ट्वीट के जरिए इस पर सफाई भी दी।

Latest India News