नई दिल्ली: हरियाणा में लगातार हिसंक हो रहे जाट आंदोलन को थामने के लिए बीजेपी अब आरक्षण देने के लिए तैयार हो गई है। बीजेपी ने आने वाले विधानसभा सत्र में जाटों को आरक्षण देने के मुद्दे पर हामी भर दी है। इस मुद्दे पर हामी भरते हुए बीजेपी ने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन शांत करने की भी मांग की है।
जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान ने अन्य जाट नेताओं के साथ गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात में यह बात निकलकर सामने आई कि केंद्र एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेगा और आने वाले विधानसभा सत्र में जाटों को आरक्षण का ऐलान कर दिया जाएगा।
आखिर क्या है जाटों की मांग
दरअसल जाट समुदाय चाहता है कि केंद्र सरकार संसद में कानून बनाकर जाटों को केंद्रीय सेवाओं में ओबीसी में शामिल करें। इसके साथ ही यूपी में ओबीसी में शामिल जाटों के आरक्षण में कोई छेड़छाड़ ना हो। हरियाणा सरकार भी यूपी की तरह जाटों को ओबीसी में शामिल करें। इसी तरह पंजाब,जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश के जाटों को भी ओबीसी आरक्षण का लाभ दिया जाए।
Latest India News