कोलकाता: BJP की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया कि जादवपुर विश्वविद्यालय की लड़कियां स्तरहीन और बेशर्म हैं जो हमेशा पुरुष छात्रों के साथ रहने का अवसर ढूंढने में लगी रहती हैं।
घोष ने ABVP और वाम झुकाव वाले छात्रों के बीच एक फिल्म के प्रदर्शन के दौरान पिछले सप्ताह हुई झड़प के दौरान संस्थान की छात्राओं के छेड़खानी का आरोप लगाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह बात कही।
जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने घोष के बयान की निंदा की है।
उन्होंने कहा, 'छेड़खानी के आरोप निराधार हैं। जादवपुर विश्वविद्यालय की छात्राएं जो आरोप लगा रही हैं वो खुद स्तरहीन और बेशर्म हैं और वह हमेशा पुरुष छात्रों की सोहबत में रहने का अवसर ढूंढती हैं।' जादवपुर में हिंसा पर घोष ने कहा कि 'सबका परिसर के बाहर रैलियां करने का लोकतांत्रिक अधिकार है और भाजपा की छात्र शाखा एबीवीपी को भी ऐसा करने का अधिकार है।'
कथित छेड़खानी में एबीवीपी के समर्थकों की संलिप्तता के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता ने कहा कि वे (एबीवीपी सदस्य) संख्या में सिर्फ चार थे और फिल्म प्रोजेक्शन उपकरण को पैक कर रहे थे जब छात्रसंघ पर काबिज मौजूदा (वाम) छात्र शाखा ने उनकी पिटाई कर दी। अब वे छेड़खानी का आरोप लगा रहे हैं। क्या यह विश्वास करने लायक है।' उन्होंने कहा, 'इस तरह के निराधार आरोप शर्मनाक हैं।'
Latest India News