1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कन्हैया की जीभ काटने वाले को ईनाम देने का ऐलान करने वाले BJP नेता सस्पेंड

कन्हैया की जीभ काटने वाले को ईनाम देने का ऐलान करने वाले BJP नेता सस्पेंड

बदायूं: जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के बारे में एक विवादित बयान देने वाले, BJP युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय को आज पार्टी की जिला इकाई से 6 साल के लिए निष्कासित कर

bjp leader- India TV Hindi
bjp leader

बदायूं: जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के बारे में एक विवादित बयान देने वाले, BJP युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय को आज पार्टी की जिला इकाई से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने यहां संवाददाताओं से कहा, वार्ष्णेय ने कन्हैया के खिलाफ जो भी विवादास्पद बयान दिया, उसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। यह उनका निजी बयान है। कुलदीप वार्ष्णेय को 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।

उन्होंने बताया कि वार्ष्णेय को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद से हटाने का नोटिस जारी कर अंकित मौर्य को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि कुलदीप वार्ष्णेय ने JNU छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर विवादित बयान देते हुए कहा, "कन्हैया की जीभ काटने वाले को पांच लाख रुपये इनाम दूंगा।" कुलदीप की नाराजगी कन्हैया कुमार के पीएम मोदी के खिलाफ दिए गए भाषण से है।

उन्होंने कहा "मैं इस देश का नागरिक हूं, इस कन्‍हैया ने कल जेएनयू कैंपस में मातृ-पितृ संगठन राष्‍ट्रीय स्‍वंयसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी और पिता तुल्य परम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उसने गालियां दीं। साथ ही अन्‍य लोगों को भारत माता के लिये गाली देने के लिये उकसाया। ऐसी स्थिति में उसने हमारे देश का, हमारे संगठन का, हमारे प्रधानमंत्री का अपमान किया है। मैं उसकी जीभ कटाने वाले को, उसकी जो जीभ है वो कटनी चाहिए और उसको कटाने वाले को मैं 5 लाख रूपये का इनाम दूंगा।"

Latest India News