1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मेरे घर में जमा कराओ पुरस्कार, BJP सांसद ने लगाया होर्डिंग

मेरे घर में जमा कराओ पुरस्कार, BJP सांसद ने लगाया होर्डिंग

नई दिल्‍ली: 'बढ़ती असहिष्णुता' को लेकर पुरस्कार लौटा रहे लेखकों, वैज्ञानिकों और कलाकारों पर हमला बोलते हुए भाजपा के एक सांसद ने एक होर्डिंग लगाकर उनसे कहा कि वे अपने पुरस्कार उनके घर जमा कराएं।

मेरे घर जमा कराएं...- India TV Hindi
मेरे घर जमा कराएं अवॉर्ड, BJP सांसद ने लगाया होर्डिंग

नई दिल्‍ली: 'बढ़ती असहिष्णुता' को लेकर पुरस्कार लौटा रहे लेखकों, वैज्ञानिकों और कलाकारों पर हमला बोलते हुए भाजपा के एक सांसद ने एक होर्डिंग लगाकर उनसे कहा कि वे अपने पुरस्कार उनके घर जमा कराएं।

भाजपा के राज्यसभा सदस्य विजय गोयल द्वारा यहां 10 अशोक रोड स्थित अपने आवास पर लगाए गए होर्डिंग पर लिखा है, 'देश में खराब होते माहौल के लिए आप अपने पुरस्कार यहां जमा कराएं।'

उन्होंने यह कहते हुए होर्डिंग की एक तस्वीर भी ट्वीट की, 'हमने मित्रों की सलाह पर अपने घर में होर्डिंग लगाकर एक संदेश भेजने की कोशिश की है।'

क्या है मामला?

उत्तर प्रदेश के दादरी में हुई सांप्रदायिक घटना के बाद कई साहित्यकारों ने अपने साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटा दिए हैं और यह सिलसिला अब भी जारी है। अबतक 40 से ज्यादा लेखकों ने साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाए हैं। 13 इतिहासकार और कुछ वैज्ञानिकों ने भी राष्ट्रीय पुरस्कार लौटाए हैं। दिबाकर बनर्जी जैसे 10 फिल्मकारों ने नेशनल अवॉर्ड लौटाए हैं।

Latest India News