1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा MLC गिरफ्तार, पार्टी ने किया सस्पेंड

छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा MLC गिरफ्तार, पार्टी ने किया सस्पेंड

सिवान: बिहार के सिवान से बीजेपी के एमएलसी आदित्य पाण्येय उर्फ टुन्ना जी को हाजीपुर की जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। टुन्ना जी पर चलती ट्रेन में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप

tunna pandey- India TV Hindi
tunna pandey

सिवान: बिहार के सिवान से बीजेपी के एमएलसी आदित्य पाडेंय उर्फ टुन्ना जी को हाजीपुर की जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। टुन्ना जी पर चलती ट्रेन में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पांडे को हाजीपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। भाजपा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एमएलसी टुन्ना पांडेय को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

भाजपा प्रवक्ता और प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मयूख ने बताया कि तत्काल प्रभाव से पार्टी ने एमएलसी पांडेय को निलंबित कर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

छेड़छाड़ की ये वारदात कोलकाता से गोरखपुर जी रही पूर्वांचल एक्सप्रेस में एसी फर्स्ट कोच में हुई। पुलिस के मुताबिक एमएलसी, थाईलैंड के एक बड़े बिजनेसैन की नाबालिग लड़की से सोते वक्त छेड़छाड़ कर रहे थे इसी दौरान लड़की की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया, जिसके बाद लड़की परिवार वालों के साथ कोच के दूसरे लोग भी जाग गए और उन्होंने लड़की को एमएलसी के चंगुल से छुड़ाया।

ट्रेन के हाजीपुर पहुंचते ही लड़की के परिवार वालों ने पुलिस को इसकी खबर की जिसके बाद जीआरपी ने आदित्य पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। आदित्य पांडेय सिर्फ बीजेपी के एमएलसी ही नहीं बिहार विधान मंडल का संयोजक भी है, जो दुर्गापुर से हाजीपुर आ रहे थे। जीआरपी पुलिस ने बच्ची के ब्यान पर एमएलसी के खिलाफ पास्को धारा के तहत मामला दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया है।

बता दें कि आदित्य पांडेय वहीं एमएलसी है जो सारण के डीआईजी पर 10 करोड़ रूपए की रंगदारी मांगने के कारण चर्चा में आए थे। वहीं एमएलसी का कहना है कि उन्होंने छेड़छाड़ नहीं की बल्कि वो अपना मोबाइल चार्जर लगा रहे थे जिससे लड़की को हल्की सी ठोकर लग गई। पुलिस का कहना है कि नाबालिग लड़की ने जो बयान दिया है वो इतना शर्मनाक है कि उसे बयान नहीं किया जा सकता।

Latest India News