1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शहीद के परिवार के लिए BJP सांसद ने जुटाया चंदा, परिजन नाराज

शहीद के परिवार के लिए BJP सांसद ने जुटाया चंदा, परिजन नाराज

संतकबीरनगर: जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकवादी हमले में शहीद हुए उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के निवासी जवान गणेश शंकर यादव के परिवार ने क्षेत्रीय भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी द्वारा शहीद को श्रद्धांजलि

ganesh shankar- India TV Hindi
ganesh shankar

संतकबीरनगर: जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकवादी हमले में शहीद हुए उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के निवासी जवान गणेश शंकर यादव के परिवार ने क्षेत्रीय भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी द्वारा शहीद को श्रद्धांजलि देने आये लोगों से मदद के लिये कथित रूप से चंदा जुटाये जाने पर नाराजगी जाहिर की है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

शहीद जवान की पत्नी गुड़िया के मुताबिक गत मंगलवार को जब उनके पति का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गुरापाली लाया गया तो क्षेत्रीय भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी भी श्रद्धांजलि देने आये थे। इसी बीच त्रिपाठी ने वहां मौजूद अन्य लोगों से शहीद के परिवार की मदद के लिये चंदा देने की अपील की, जिसके बाद चंदा एकत्र किया जाने लगा।

उन्होंने बताया कि जब परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसे अपनी बेइज्जती माना और यह कहते हुए चंदा एकत्र करने से रोका कि वे भिखारी नहीं हैं। गुड़िया के मुताबिक परिवार के विरोध जताने पर सांसद और उनके समर्थक चंदे के रूप में एकत्र धन लेकर भाग गये।

इस बारे में मीडिया के सवाल पर सांसद त्रिपाठी ने कहा कि उनकी शहीद के परिवार को बेइज्जत करने या नीचा दिखाने की कोई मंशा नहीं थी। वह तो बस उनकी मदद करना चाहते थे। इस बीच, शहीद जवान गणेश शंकर यादव के परिजन ने यह भी आरोप लगाया कि परिवार के ज्यादातर लोगों के बुखार से पीडि़त होने पर सरकारी चिकित्सकों को बार-बार फोन करने पर भी उन्हें कोई चिकित्सा सहायता नहीं मिली।

शहीद के बड़े भाई सुरेश कुमार ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य बुखार की जकड़ में है और कल रात तो गुड़िया की हालत इतनी खराब हो गयी थी कि उन्हें निजी क्लीनिक में ले जाना पड़ा था।

Latest India News