1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सरताज अजीज की धमकी पर आर के सिंह का पलटवार

सरताज अजीज की धमकी पर आर के सिंह का पलटवार

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की वार्ता रद्द हो जाने के बाद पाकिस्तान की परमाणु बम वाली धमकी पर भारत के पूर्व गृह सचिव और भाजपा सांसद आरके सिंह ने करारा पलटवार किया है।

पाकिस्तान की धमकी पर...- India TV Hindi
पाकिस्तान की धमकी पर आर के सिंह का करारा जवाब

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की वार्ता रद्द हो जाने के बाद पाकिस्तान की परमाणु बम वाली धमकी पर भारत के पूर्व गृह सचिव और भाजपा सांसद आरके सिंह ने करारा पलटवार किया है। सिंह ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज के बयान की आलोचना की है। भाजपा सांसद आर के सिंह ने कहा, “इस्लामाबाद को समझना चाहिए कि परमाणु हथियार कोई खिलौना नहीं है। सरताज अजीज का इस तरह का गैरजिम्मेदाराना बयान देना उचित बात नहीं है।”

गौरतलब है कि इस वार्ता के रद्द हो जाने के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट सामने आ गई थी। सरताज अजीज ने कहा था, “हम खुद परमाणु संपन्न देश हैं और हम जानते हैं कि खुद की रक्षा कैसे करनी है। हमारे पास एटम बम है और हम अपनी हिफाजत कर सकते हैं। अपनी हिफाजत करना हमें आता है। मोदी सरकार ऐसे बर्ताव कर रही है जैसे कि वे क्षेत्रीय महाशक्ति हों।”

अजीज ने और क्या कहा-

आपको बता दें कि एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक सरताज अजीज ने कहा था कि पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने में भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके पास इस संबंध में पुख्ता सबूत भी हैं। अजीज ने कहा कि रॉ यहां आतंकी गतिविधियों में शामिल है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रॉ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पाकिस्तान ने तीन डोजियर भी तैयार किए हैं।

Latest India News