A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP सांसद साक्षी महाराज को मिली धमकी, 11 मार्च के बाद बम से उड़ाने को कहा

BJP सांसद साक्षी महाराज को मिली धमकी, 11 मार्च के बाद बम से उड़ाने को कहा

नई दिल्ली: उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है। 11 मार्च के बाद बम से उड़ाने की धमकी भरी कॉल आई। साक्षी महाराज के

sakshi maharaj- India TV Hindi
sakshi maharaj

नई दिल्ली: उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है। 11 मार्च के बाद बम से उड़ाने की धमकी भरी कॉल आई। साक्षी महाराज के सचिव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

साक्षी महाराज के निजी सचिव ने शिकायत उन्नाव पुलिस को दी है उसमें लिखा है कि 2 मार्च को शाम नौ बजकर 11 मिनट और नौ बजकर बीस मिनट पर दो बार फोन आया। फोन पर धमकी देने वाले ने कहा कि अगर हिंदू समाज की पैरोकारी बंद नहीं कि तो 11 मार्च के बाद साक्षी महाराज की हत्या कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें

साक्षी महाराज को धमकी  वाला फोन +240940693 नंबर से आया। फोन नंबर का कोड नॉर्थ अमेरिका के मैरिलैंड का है। उन्नाव पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

Latest India News