1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, नई योजनाओं पर मंथन जारी

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, नई योजनाओं पर मंथन जारी

इलाहाबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जारी है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में साल 2017 में होने वाले चुनाव की रणनीति के साथ साथ कई अहम मुद्दों पर आम राय बनानी है।

National executive meeting- India TV Hindi
National executive meeting

नई दिल्ली: इलाहाबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जारी है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में साल 2017 में होने वाले चुनाव की रणनीति के साथ साथ कई अहम मुद्दों पर आम राय बनानी है। इस बैठक में सबसे अहम मुद्दा उत्तर प्रदेश में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री के चेहरे का चयन करना है। इन चेहरों में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है।

क्या बोले शाह:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दो वर्षों में राजग सरकार को एक निर्णायक नेतृत्व दिया है।
  • विकास के पथ में रोड़ा अटकाने की अपनी प्रवृत्ति के कारण कांग्रेस दिन ब दिन कमजोर होती जा रही है।
  • उत्तर प्रदेश में विकास और प्रशासन का अभाव चिंता का विषय है।
  • शाह ने उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पर हमला करते हुए मथुरा और कैराना की हाल की घटनाओं का उल्लेख किया और कहा कि राज्य में हिंसा का माहौल व्याप्त है।

क्या बोले रविशंकर प्रसाद:

  • शाह ने भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।
  • जब से नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्र में आई है भारत की ग्रोथ रेट 5.4 फीसदी से बढ़कर 7.6 फीसदी हो गई है।
  • दो साल की मोदी सरकार नो करप्शन सरकार है जबकि कांग्रेस का दस सालों का शासन भ्रष्टाचार से भरा पड़ा था।

कार्यकारिणी की बैठक से पहले ऐतिहासिक इलाहाबाद उच्च न्यायालय गए मोदी:

भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में भाग लेने के लिए शहर में आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को  ऐतिहासिक इलाहाबाद उच्च न्यायालय गए और वहां उन्होंने करीब एक घंटे तक समय बिताया। यह संस्थान फिलहाल अपनी स्थापना का 150वां वर्ष मना रहा है।

मोदी शाम पांच बजे उच्च न्यायालय परिसर पहुंचे। उनकी कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश वी के शुक्ला और बार एसोसिएशन के सदस्यों ने अगवानी की। प्रधानमंत्री ने अदालत परिसर में करीब 50 मिनट बिताए और इसके बाद वह काली प्रसाद इंटर कालेज के खेल मैदान में चले गए जहां रविवार शाम पार्टी कार्यकारिणी की बैठक निर्धारित है।

बैठक में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी:

Latest India News