1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बीएचयू अस्पताल में एसी पाइपलाइन में विस्फोट, कम से कम 12 जख्मी

बीएचयू अस्पताल में एसी पाइपलाइन में विस्फोट, कम से कम 12 जख्मी

वाराणसी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में सर सुंदर लाल अस्पताल के आपात वार्ड में एयर कंडिशनिंग पाइप में विस्फोट होने से कम से कम 12 लोग घायल हो गए। लंका थाने के प्रभारी संजीव मिश्रा

bhu varanasi- India TV Hindi
Image Source : PTI bhu varanasi

वाराणसी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में सर सुंदर लाल अस्पताल के आपात वार्ड में एयर कंडिशनिंग पाइप में विस्फोट होने से कम से कम 12 लोग घायल हो गए। लंका थाने के प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि आज दोपहर बीएचयू अस्पताल के आपात वार्ड में एसी पाइपलाइन में विस्फोट होने से करीब 12-15 लोग घायल हो गए।

मिश्रा ने बताया कि विस्फोट के कारण फाल्स सिलिंग गिर गई और खिड़की के कांच चटक गए जिससे आपात कक्ष में मौजूद मरीज और कर्मचारी घायल हो गए। हालांकि आग नहीं लगी।

घायलों को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, जहां उन सबकी हालत स्थिर है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल को सील कर दिया गया है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Latest India News