नई दिल्ली: बालोतरा के निकट स्थित सिणली जागीर गांव में तेज धमाके के बाद आसमान से गिरे कुछ टुकड़ों के कारण जमीन में बड़ा गड्ढ़ा हो गया। ग्रामीणों के अनुसार गांव के ऊपर से उसी समय एक हेलीकॉप्टर निकला था। उसी समय जोरदार धमाका हुआ और उसमें से कोई वस्तु नीचे गिरी। धमाके के कारण ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद उपखंड व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और इन टुकड़ों को इकट्ठा किया गया और जांच चल रही है।
सिणली के ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह करीब सवा नौ बजे तेज धमाके की आवाज सुनकर सभी लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। धमाके के तुरन्त बाद एक वस्तु गांव के निकट आसमान से नीचे गिरी। इस कारण जमीन में काफी बड़ा गड्ढ़ा हो गया। इस गड्ढे में से ग्रामीणों को धातु के कुछ टुकड़े भी मिले। सूचना मिलने पर पुलिस व उपखंड अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेकर ग्रामीणों से जानकारी ली। इसके बाद गांव में मिले धातु के टुकड़ों को अपने कब्जे में ले लिया।
वहीं, इस पूरे मामले पर डिफेंस ने अपना पक्ष रखरते हुए कहा कि घटना तो हुई है और हमारे पास इसकी सूचना भी है कि हेलीकॉप्टर वहां से गुजरा था और उसमें से धातु के कुछ टुकड़े भी गिरे थे। इन टुकड़ों को इकट्ठा कर लिया गया है। इन टुकड़ो की जांच के बाद ही पता का चलेगा कि ये क्या हैं। यह हेलीकॉप्टर एयर बेस का ही है, लेकिन यह तय है कि इसमें से गिरे हुए टुकड़े न तो कोई बम हैं और न ही कोई विस्फोटक।
Latest India News