A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के पुलवामा में विस्फोट, कोई हताहत नहीं, धमाके के पिछे के कारणों की जांच जारी

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में विस्फोट, कोई हताहत नहीं, धमाके के पिछे के कारणों की जांच जारी

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को विस्फोट हो गया हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने आज इसकी जानकारी दी

Blast  reported in Pulwama district- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIONAL PHOTO Blast  reported in Pulwama district

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को विस्फोट हो गया हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने आज इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘(दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के) अवंतीपुरा में आज शाम विस्फोट होने की सूचना मिली है ।’’

उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस इकाई के अधिकारी मौके पर तथ्यों का पता लगा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

Latest India News