1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अफगानिस्तान में आतंकी हमला: 11 की मौत, 13 घायल

अफगानिस्तान में आतंकी हमला: 11 की मौत, 13 घायल

अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने बताया है कि देश के अशांत पूर्वी क्षेत्र के जलालाबाद शहर में एक प्रमुख नेता के घर पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 11 लोग मारे गए और 13 घायल हो गए।

afganistan- India TV Hindi
afganistan

काबुल: अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने बताया है कि देश के अशांत पूर्वी क्षेत्र के जलालाबाद शहर में एक प्रमुख नेता के घर पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 11 लोग मारे गए और 13 घायल हो गए। नंगरहार प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अयातुल्लाह ख्योगनी ने कहा कि सुबह साढ़े दस बजे ओबैदुल्लाह शिन्वारी के रिहाइशी परिसर में हमलावर ने अपने विस्फोटक उड़ा दिए।

शिन्वारी नंगरहार प्रांतीय परिषद के सदस्य हैं और उनका परिवार स्थानीय एवं राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय है। ख्योगनी ने कहा कि परिसर में स्थित एक गेस्ट हाउस में काफी लोग थे जिन्हें एक पारिवारिक कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था। उन्होंने कहा, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि वहां काफी लोग थे। परिसर पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के करीब है जहां पिछले हफ्ते आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ने हमला किया था।

गौरतलब है कि इसी साल 13 जनवरी को भी अफगानिस्तान में स्थित पाकिस्तानी वाणिज्यिक दूतावास के पास एक घर में कुछ आतंकी घुस आए थे। आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में 7 पुलिसकर्मी मारे गए थे। वहीं जनवरी में ही भारतीय वाणिज्यिक दूतावास पर हमले की साजिश नाकाम कर दी गई थी।

Latest India News