1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोलकाता एक स्कूल में बम धमाका, दो घायल

कोलकाता एक स्कूल में बम धमाका, दो घायल

कोलकाता: कोलकाता के दमदम कैंट इलाके के एक स्कूल में बम धमाका हुआ है। इस धमाके में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि स्कूल के खेल मैदान में

कोलकाता एक स्कूल में...- India TV Hindi
कोलकाता एक स्कूल में बम धमाका, दो घायल

कोलकाता: कोलकाता के दमदम कैंट इलाके के एक स्कूल में बम धमाका हुआ है। इस धमाके में दो लोगों के घायल होने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि स्कूल के खेल मैदान में फुटबॉल मैच के लिए सफाई का काम चल रहा था कि एक छात्र ने मैदान में पड़ी गेंद को दूसरे छात्र की ओर उछाल दिया।

दूसरा छात्र गेंद को पकड़ने में असमर्थ रहा और गेंद सीधे दीवार से टकरा गई। टकराते ही गेंद फटी और जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में एक छात्र के घायल होने की सूचना है।

स्कूल प्रबंधन ने घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है और पुलिस को सूचित कर दिया जिसके बाद जांच जारी है

Latest India News