नोएडा: तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर में गंभीर रूप से घायल एसी मैकेनिक ने शनिवार रात सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को बताया कि गुलफान अली को नोएडा के एक अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि अन्य घायल व्यक्ति की हालत स्थिर है। पुलिस के मुताबिक बीएमडब्ल्यू का चालक विनोद अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वह पेशे से प्रापर्टी डीलर है। वाहन ने शनिवार को एडोब चौराहे के पास तीन मोटर साइकिलों में टक्कर मार दी थी जिससे छह बाइक सवार घायल हो गए थे। घायलों में से चार को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
Latest India News