1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बंद मकान में मिले मां-बेटियों के शव

दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बंद मकान में मिले मां-बेटियों के शव

नई दिल्ली: दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में एक मकान से तीन महिलाओं का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। एक ही परिवार की इन तीनों महिलाओं की हत्या बड़ी बेरहमी से गला रेत कर की

delhi murder- India TV Hindi
delhi murder

नई दिल्ली: दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में एक मकान से तीन महिलाओं का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। एक ही परिवार की इन तीनों महिलाओं की हत्या बड़ी बेरहमी से गला रेत कर की गयी है। चार दिन पहले हुई इस हत्या को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया है कि पुलिस के हाथों अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है और इन तीनों की मौत पुलिस के लिए एक अनसुझी मिस्ट्री बन गयी है।

दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी

पति से तलाक होने के बाद 50 साल की सायरा अपनी दो बेटियों मेहरूनिशा (19) और शबनम (9) के साथ यहां किराये के मकान में रहती थी। इस मकान की पहली मंजिल पर बेटिय़ों का शव मिला जबकि दूसरी मंजिल पर सायरा का शव था और तीनों की हत्या गला रेत कर की गई थी।

चार दिन से कमरे में बंद थे शव

हत्या कब की गई फिलहाल ये साफ तो नहीं है लेकिन शव को देखकर पुलिस कहती है तीन चार दिन पुराना मामला तो है ही। शव तीन-चार दिन से घर में पड़े और कई दिनों तक इसकी किसी को ख़बर नहीं हुई । लोगों को इसका पता तब चला जब फ्लैट से बदबू आने लगी। जब ब्रह्मपुरी के उनके मकान से शव को निकाला गया तो पूरे मोहल्ले के लोगों की नाक पर रुमाल था।

कातिल कोई भी हो लेकिन पुलिस को शक है कि कोई करीबी ही होगा क्योंकि दरवाज़े पर बाहर से ताला लगा था। मतलब कातिल बड़े आराम से घर के अंदर दाखिल हो गया होगा और हत्या करके बाहर से ताला लगाकर फरार हो भी गया। एक तो हत्या के बाद से इस मंजिल में नीचे रहने वाला लड़का चार दिन से गायब है और दूसरा ये की सायरा के पास जो प्रोपर्टी थी, उस पर किसी की नजर तो नहीं थी।

Latest India News