1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लेडी टीचर के मर्डर के पीछे क्या हैं मिस्ट्री, जानिए

लेडी टीचर के मर्डर के पीछे क्या हैं मिस्ट्री, जानिए

: दिल्ली से 40 किलोमीटर दूर मिली दिल्ली की एक स्कूल टीचर की मौत का सस्पेन्स गहराता जा रहा है, यूपी पुलिस ने हापुड़ में नहर से एक लड़की की डेड बॉडी बरामद की, डेड बॉडी के पास ही उस लड़की की कार भी थी। जानिए क्या है पूरा मामला.

naina

पुलिस को ऑनर किलिंग का शक
पुलिस को ये भी अंदेशा है कि ये मामला ऑनर किलिंग का हो सकता है। पुलिस को शक है कि बेटी की किसी बात से आहत परिवार ने पहले बेटी का मर्डर किया और फिर पूरे परिवार ने खुदकुशी कर ली।

घर में सिर्फ वेदप्रकाश ही कार ड्राइव करना जानते थे और 15 तारीख को पूरे परिवार को साथ लेकर वो निकले थे। मुमकिन है कि नैना किसी लड़के से मोहब्बत करती हो और परिवार को वो रिश्ता कबूल नहीं था। ऐसे में झूठी शान की खातिर नैना की हत्या की गई हो। लेकिन ये मजह आशंका है। दूसरी तरफ वेदप्रकाश के रिश्तेदारों को ये पूरा मामला सुनियोजित साजिश का लगता है।

सवाल ये भी है कि क्या पूरे परिवार के साथ कोई अनहोनी हुई है । आखिर दिल्ली की सीमा पर जाकर सबके फोन एक साथ स्विच ऑफ क्यों हो गए। दिल्ली में अपनी दुकान और मकान छोड़कर भला नैना के पिता और पूरा परिवार लापता कैसे हो गया।

वीडियों देखे-

Latest India News