1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कन्नूर में BJP ऑफिस पर बम फेंके, एक दिन पहले हुई थी RSS कार्यकर्ता की हत्या

कन्नूर में BJP ऑफिस पर बम फेंके, एक दिन पहले हुई थी RSS कार्यकर्ता की हत्या

कन्नूर (केरल): संघ द्वारा संचालित सेवा केंद्र और थालास्सेरी में भाजपा कार्यकर्ता के घर पर देसी बम फेंके गए। यह घटना चुनावी राज्य में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या करने के बाद हुई। पुलिस ने बताया

bjp office- India TV Hindi
bjp office

कन्नूर (केरल): संघ द्वारा संचालित सेवा केंद्र और थालास्सेरी में भाजपा कार्यकर्ता के घर पर देसी बम फेंके गए। यह घटना चुनावी राज्य में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या करने के बाद हुई। पुलिस ने बताया कि बम आज सुबह एक बजकर 45 मिनट पर फेंके गए।

पुलिस के सूत्रों ने बताया कि जिले के थालास्सेरी में टेम्पल गेट पर संघ द्वारा संचालित जगन्नाथ मंदिरम सेवा केंद्र पर फेंके गए बम से केवल खिड़की के शीशे टूटे हैं। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता सुब्रमण्यम के घर पर भी बम फेंके गए थे जिससे परिसर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। सोमवार को चुनावी राज्य केरल के जिले पापिनसेरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 27 वर्षीय एक कार्यकर्ता सुजीत की उसके बुजुर्ग माता पिता की आंखों के सामने हत्या करने के बाद आज यह घटना हुई।

भाजपा ने हत्या को लेकर वाम मोर्चे पर निशाना साधा। वहीं माकपा ने इसे यह कहते हुए खारिज कर दिया कि मामला एक स्थानीय लड़की का अपमान करने से संबंधित है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा चुकी है और जल्द ही मामले में गिरफ्तारी की जाएगी।

Latest India News