1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संसद परिसर में बम की अफवाह से हड़कंप, फोन करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार

संसद परिसर में बम की अफवाह से हड़कंप, फोन करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार

पुलिस नियंत्रण कक्ष में कल शाम संसद परिसर में बम होने की सूचना का फोन आने से सुरक्षा एजेंसिया हरकत में आ गयीं, लेकिन यह कॉल अफवाह निकली और पूर्वोत्तर दिल्ली क्षेत्र से कॉल करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पुलिस

parliament- India TV Hindi
parliament

नयी दिल्ली: पुलिस नियंत्रण कक्ष में कल शाम संसद परिसर में बम होने की सूचना का फोन आने से सुरक्षा एजेंसिया हरकत में आ गयीं, लेकिन यह कॉल अफवाह निकली और पूर्वोत्तर दिल्ली क्षेत्र से कॉल करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पुलिस उपायुक्त :नयी दिल्ली: जतिन नारवाल ने कहा, यह कॉल एक अफवाह निकली और हमने कॉल करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया। वह ज्योति नगर क्षेत्र का रहने वाला है। इस कॉल को करने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चला है।

उन्होंने बताया, कॉल करने वाले व्यक्ति को संसद मार्ग थाने लाया जा रहा है जहां उससे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कॉल करने वाले व्यक्ति के थाने में आने के बाद उसे उसकी मानसिक जांच के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया जा सकता है। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से उसकी पहचान जाहिर करने से मना कर दिया है।
इससे पहले कई पुलिस टीमें बम निरोधक दस्ते के साथ संसद परिसर की ओर रवाना की गई। शाम को छह बजकर 12 मिनट पर दमकल विभाग को भी अलर्ट किया गया।

पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद दिल्ली में पहले से ही हाई अलर्ट है। इसके अलावा पुलिस के पास जैश-ए-मोहम्मद के दो संदिग्ध आतंकियों के दिल्ली में प्रवेश करने की भी सूचना है। इससे पहले दिन में आज दिल्ली पुलिस आयुक्त ने राजधानी में सुरक्षा चिंताओं को लेकर सभी उपायुक्तों के साथ बैठक की थी।

Latest India News