1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बॉम्बे हाईकोर्ट की BCCI को फटकार, IPL जरूरी या आम जनता?

बॉम्बे हाईकोर्ट की BCCI को फटकार, IPL जरूरी या आम जनता?

मुंबई: मराठवाड़ा में तालाब, नहरें, खेत-खलिहान सब सूखे पड़े हैं। दूर-दूर तक पानी का नामो-निशान नहीं है। कल लातूर में आज परभणी में पानी पर धारा 144 लगा दी गई। सिर्फ इसलिए कि कोई पानी

water

पानी को तरसते हिंदुस्तान की हकीकत

महाराष्ट्र सरकार की ये नींद यूं ही नहीं टूटी लातूर में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। लातूर शहर में 6 बड़े वाटर टैंक हैं। इन सभी टंकियों के पास पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच पानी से भरे टैंकर सप्लाई के लिए निकल रहे हैं। कुछ दिन पहले यहां हालात इतने ज्यादा बिगड़ गए थे कि धारा 144 लगानी पड़ी हालांकि, इस फैसले का विरोध भी हो रहा है।

पानी की वजह से गांवों से पलायन भी हो रहा है। बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपना घर-बार छोड़कर हैदराबाद और पुणे जैसे शहरों में जा चुके हैं। देश के 9 राज्यों में सूखे के हालात हैं लेकिन सबसे बुरा हाल मराठवाड़ा में है। महाराष्ट्र के 16 जिलों के करीब 16 हजार गांवों में सूखा पड़ा है। परभणी और लातूर के अलावा बीड़, औरंगाबाद, नांदेड़ और उस्मानाबाद में सबसे ज्यादा असर है।

देखे वीडियो-

Latest India News