31 रोहिंग्या गिरफ्तार, भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF के अधिकारियों ने पकड़ा
31 रोहिंग्या गिरफ्तार, भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF के अधिकारियों ने पकड़ा
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jan 22, 2019 12:54 pm IST, Updated : Jan 22, 2019 12:54 pm IST
रोहिंग्या त्रिपुरा में भारत और बांग्लादेश सीमा के बीच जीरो प्वाइंट पर पिछले 4 दिन से फंसे हुए थे और मंगलवार को भारत की बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने उन्हें गिरफ्तार किया
Border Security Force officials in Tripura have arrested 31 Rohingyas
नई दिल्ली। मंगलवार को भारत-बांग्लादेश सीमा पर 31 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया गया है। ये रोहिंग्या त्रिपुरा में भारत और बांग्लादेश सीमा के बीच जीरो प्वाइंट पर पिछले 4 दिन से फंसे हुए थे और मंगलवार को भारत की बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार रोहिंग्याओं को त्रिपुला पुलिस को सौंपने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार रोहिंग्याओं में 6 पुरुष, 9 महिलाएं और 16 बजे हैं।