झांसी: एक लड़के ने सोशल साइट फेसबुक पर एक लड़की से दोस्ती की और उस पर शादी करने का दवाब बनाया। इनकार करने पर युवक लड़की के घर जा पहुंचा और वहीं उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस से की है।
जनपद में थाना चिरगांव अंतर्गत ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग में रहने वाली एक लड़की को मोहित खरे नाम के युवक ने फेसबुक के माध्यम से दोस्त बनाया, धीरे-धीरे चैटिंग के माध्यम से मोहित लड़की से प्यार करने लगा और एक दिन उसने लड़की से शादी करने के लिए कहा।
लड़की ने इससे साफ इनकार कर दिया और अपनी फेसबुक आईडी बंद कर दी। इससे काफी दिनों तक परेशान होकर मोहित खरे लड़की के घर जा पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।
परेशान होकर लड़की ने इसकी शिकायत थाना चिरगांव पुलिस से की। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Latest India News