A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा में युवक ने रिलेशनशिप में रह रही गर्लफ्रेंड की हत्या कर लगा ली फांसी

गोवा में युवक ने रिलेशनशिप में रह रही गर्लफ्रेंड की हत्या कर लगा ली फांसी

गोवा में 23 वर्षीय एक युवक ने रिलेशनशिप में रह रही गर्लफ्रेंड की हत्या कर खुद को फांसी लगा ली।

<p>गोवा में युवक ने...- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE गोवा में युवक ने रिलेशनशिप में रह रही गर्लफ्रेंड की हत्या कर लगा ली फांसी

पणजी: गोवा में 23 वर्षीय एक युवक ने रिलेशनशिप में रह रही गर्लफ्रेंड की हत्या कर खुद को फांसी लगा ली। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी। पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी गोवा) पंकज कुमार सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि सर्वेश नामक युवक ने रविवार को कावरेम स्थित अपने घर में खुद को फांसी लगा ली। इससे पहले उसकी गर्लफ्रेंड अनीशा वेलिप (18) का शव कनकोलिम के तालाब में पाया गया।

उन्होंने कहा कि रविवार को अप्राकृतिक मौत के दोनों मामले अलग-अलग दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

Latest India News