1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लड़की के साथ प्रेम प्रसंग में युवक की पिटाई, चार गिरफ्तार

लड़की के साथ प्रेम प्रसंग में युवक की पिटाई, चार गिरफ्तार

ठाणे: जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ प्रेम प्रसंग मामले में पांच लोगों ने 19 वर्षीय एक युवक को कथित तौर पर नंगा कर दिया और पिटाई की।

 boy was beaten up in a love affair with the girl four...- India TV Hindi
boy was beaten up in a love affair with the girl four arrested

ठाणे: जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ प्रेम प्रसंग मामले में पांच लोगों ने 19 वर्षीय एक युवक को कथित तौर पर नंगा कर दिया और पिटाई की। पुलिस ने आज बताया कि 14 वर्षीय लड़की के भाई और उसके दोस्तों सहित चार आरोपी को कल शाम गिरफ्तार कर लिया गया। युवक यहां मीरा रोड पर एक केबल टीवी आपरेटर के रूप में काम करता है।

शुक्रवार को दर्ज शिकायत के मुताबिक, दो अप्रैल को दो युवक उसके कार्यालय में आए और कथित तौर पर उसकी पिटाई कर दी। नवघर थाना के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में वे युवक को जबर्दस्ती एक कार में ले गये जहां पर अन्य आरोपी पहले से ही उसकी प्रतीक्षा कर रहे थे। करीब 20 वर्षीय सभी पांचों आरोपी युवक को एक नजदीकी जंगल ले गये जहां पर कथित तौर पर उसे बांध दिया और स्कूल की एक छात्रा के साथ उसके संबंध को लेकर पूछताछ की और फिर उसे धमकी दी।

अधिकारी ने बताया कि पीडि़त ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने अपने मोबाइल फोनों में घटना की वीडियो रिकॉर्ड कर ली। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण, घर में अनाधिकार प्रवेश, हमला या गलत तरीके से रोकने, उकसाने और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पांचवे आरोपी को पकड़ने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

Latest India News