LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट
इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
लाइव टीवी
Live updates : Breaking News June 18 Live
-
June 18, 2021 10:27 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
सफाई कर्मचारियों को नियमित करेगी पंजाब सरकार
पंजाब सरकार ने राज्य के विभिन्न नगर निगमों में संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला लिया है। सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की ऑनलाइन बैठक में कार्मिक विभाग को निर्देश दिया गया कि वह इन संविदा कर्मियों को नियमित करने संबंधी नए कानून के मसौदा प्रस्ताव पर तेजी से काम करे। मंत्रिमंडल ने फैसला लिया कि नगर निगम अपनी जरुरतों के हिसाब से संविदा पर और सफाई कर्मचारियों और सीवर की सफाई करने वालों को नियुक्त कर सकते हैं। लेकिन साथ ही मंत्रिमंडल से स्पष्ट किया कि आउट सोर्सिंग के तहत काम करने वाले या ठेकेदारों के माध्यम से काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जाएगा। कोविड पृथकवास केन्द्रों का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के लक्ष्य से लिए गए एक अन्य फैसले में मंत्रिमंडल ने मेडिसिन, एनेस्थेसिया, टीबी (क्षयरोग) और सीने के डॉक्टरों को अनुमति दी है कि वे 58 साल की उम्र में अपने पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी 31 मार्च, 2022 तक अपनी सेवाएं देना जारी रख सकेंगे। मंत्रिमंडल ने आवासीय एवं शहरी विकास विभाग की पूर्वानुमति के बगैर नगर निगम क्षेत्रों के बाहर बने भवनों के नियमन को भी मंजूरी दे दी है, लेकिन यह भवनों के लिए मौजूदा उप-नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए किया जाएगा।
-
June 18, 2021 10:26 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
अगस्तावेस्टलैंड घोटाला: अदालत ने बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल की जमानत अर्जियां खारिज की
दिल्ली की एक अदालत ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा कथित अगस्तावेस्टलैंड घोटाले के सिलसिले में दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल की जमानत अर्जियों को शुक्रवार को खारिज कर दिया। न्यायाधीश ने ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा मिशेल के बारे में सीधे तौर पर बिना आवेदन पेश किए अदालत को सूचित करने पर भी कड़ा संज्ञान लिया और कहा कि यह स्वीकार्य नहीं है। विशेष सीबीआई न्यायाधीश अरविंद कुमार ने ब्रिटिश नागरिक को राहत देने से इनकार कर दिया जिसे 2018 में दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था। अदालत ने कहा कि यह स्थिति जमानत देने के लिहाज से उपयुक्त नहीं है। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘समग्र तथ्यों और परिस्थितियों, आरोपों की गंभीर प्रकृति, अपराध की गंभीरता और अभियुक्त के आचरण को ध्यान में रखते हुए, मैं इसे जमानत देने के लिए उपयुक्त मामला नहीं मानता। इस प्रकार, आरोपी द्वारा दायर जमानत की अर्जी खारिज की जाती है।’’ अदालत ने अपने 17 पृष्ठों के आदेश में कहा, ‘‘मामले से अलग होने से पहले यह उल्लेख करने की आवश्यकता है कि ब्रिटिश उच्चायोग ने इस अदालत को संबोधित एक पत्र भेजा है जिसमें कहा गया है कि जब आरोपी की जमानत याचिका पर विचार किया जाये तो मिशेल जेम्स की चिकित्सा स्थिति और सुनवाई से पहले उसकी ढ़ाई साल की हिरासत अवधि को ध्यान में रखा जा सकता है।’’ दोनों मामलों में दायर अपनी जमानत अर्जियों में आरोपी ने कहा था कि जांच-पड़ताल के लिए उसकी जरूरत नहीं है और वह जांच में सहयोग को तैयार है। आवेदन में कहा गया कि आरोपी ने कभी कानून की प्रक्रिया से बचने की कोशिश नहीं की और उसे आगे हिरासत में रखने से कुछ हासिल नहीं होगा। अर्जियों में कहा गया कि मिशेल ने गवाहों को प्रभावित करने, दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने या किसी अन्य तरीके से न्यायिक प्रक्रिया में अड़चन डालने की कोई कोशिश नहीं की। मामला अगस्तावेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद से संबंधित 3,600 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से जुड़ा है।
-
June 18, 2021 10:25 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों ने एक व्यक्ति को गोली मारी
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के अंनतनाग जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बिजबेहरा के हसनपुरा अरवानी क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि घायल को अस्पताल में ले जाया गया है और बाकी जानकारी की प्रतीक्षा है।
-
June 18, 2021 10:10 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
जो लोग चुनाव में गड़बड़ियां फैलाते थे हमने एक महीने के अंदर उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की। इसमें हमने 10 लोगों के ख़िलाफ़ NSA के तहत कार्रवाई की। अवैध रूप से संपत्ति इकट्ठा करने वाले 8 लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई हुई और लगभग 49,40,00,000 की संपत्ति ज़ब्त की गई: IG आगरा, नवीन अरोड़ा
-
June 18, 2021 10:09 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
छत्तीसगढ़: सरगुजा में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी ने बताया, "बारात में आए 3 लड़के अपनी गाड़ी में 2 नाबालिग लड़कियों को बैठाकर ले गए और उनके साथ दुष्कर्म किया। मामले में FIR दर्ज़ की गई। एक आरोपी को गिरफ़्तार किया गया।"
-
June 18, 2021 9:54 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में छह नये न्यायाधीश नियुक्त
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में शुक्रवार को छह नये न्यायाधीश नियुक्त किये गये। कानून मंत्रालय ने यह जानकारी दी। न्याय विभाग द्वारा जारी एक अलग अधिसूचना के अनुसार गुवाहाटी उच्च न्यायालय में भी एक अतरिक्ति न्यायाधीश नियुक्त किये गये हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि अनिल वर्मा, अरूण कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुनीता यादव, दीपक कुमार अग्रवाल और राजेंद्र कुमार (वर्मा) इसी वरिष्ठता क्रम में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश होंगे। वे सभी न्यायिक सेवाओं से न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किये गये हैं। न्याय विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक एक जून को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय 24 न्यायाधीशों के साथ काम कर रहा था और वहां 29 न्यायाधीशों के पद रिक्त थे। एक अन्य अधिसूचना के अनुसार रोबिन फूकन को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उनके पदभार संभालने की तारीख से दो साल की अवधि तक उनका कार्यकाल होगा।
-
June 18, 2021 9:31 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 626 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,229 लोग डिस्चार्ज हुए और 35 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कुल सक्रिय मामले: 8,829, कुल डिस्चार्ज: 5,66,568, कुल मृत्यु: 15,771
-
June 18, 2021 9:11 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 8,633 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 19,860 लोग डिस्चार्ज हुए और 287 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कुल सक्रिय मामले: 89,009
-
June 18, 2021 9:11 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
महाराष्ट्र: मुंबई में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 762 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 684 लोग डिस्चार्ज हुए और 19 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कुल सक्रिय मामले: 14,860, कुल डिस्चार्ज: 6,87,550, कुल मृत्यु: 15,266
-
June 18, 2021 9:11 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 9,798 नए कोविड मामले, 14,347 डिस्चार्ज और 198 मौतें दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले: 1,34,747, कुल डिस्चार्ज: 56,99,983, मृत्यु: 1,16,674
-
June 18, 2021 9:11 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
आज टीकाकरण अभियान के 154वें दिन तक कुल कोविड टीकाकरण अभियान में 27 करोड़ से ज्यादा डोज़ लगाई जा चुकी हैं। अब तक कुल 27,20,72,645 डोज़ दी गई हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
-
June 18, 2021 9:10 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में 'युवा उद्यमी योजना और महिला उद्यमी योजना' का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, "विकास तभी होगा जब पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी काम करेंगी। महिलाएं भी काम कर रही हैं तो आज परिवारों की आमदनी बढ़ रही हैं।"
-
June 18, 2021 9:10 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में पुलिस ने एक गैंग के 4 लोगों को शराब चुराने के आरोप में गिरफ़्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया, "कल रात लगभग 3 बजे के आसपास 4 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। इनके पास से 15 पेटी शराब बरामद हुई। एक गाड़ी भी बरामद की गई है। मामले में एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर है।"
-
June 18, 2021 9:10 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
असम में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,706 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4,835 लोग डिस्चार्ज हुए और 33 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कुल सक्रिय मामले: 35,631
-
June 18, 2021 7:59 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
बचवार गांव जो लगभग 15 किलोमीटर पहाड़ियों में है, स्वास्थ्य विभाग टीम बीच-बीच में वहां जाती रहती है। इस बार भी वहां टीम ने जाकर कोविड की जांच की गई, वैक्सीनेशन भी की गई। ग्रामीणों में इसे देखकर उत्साह था: सीएमएचओ डॉक्टर बसंत सिंह, बलरामपुर, छत्तीसगढ़
-
June 18, 2021 7:52 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ वाराणसी ज़िले की विकास कार्य, कानून-व्यवस्था और कोविड-19 पर समीक्षा बैठक की।
-
June 18, 2021 7:47 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री विकास पैकेज फ्लेगशिप और प्रतिष्ठित परियोजनाओं तथा औद्योगिक विकास की परियोजनाओं को शीघ्रतापूर्वक पूरा करने पर बल दिया। PoJK, पश्चिमी पाकिस्तान और कश्मीर से जम्मू आए शरणार्थियों को जल्द शरणार्थी पैकेज का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया: गृह मंत्रालय
-
June 18, 2021 7:47 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
अमित शाह ने प्रधानमंत्री विकास पैकेज, औद्योगिक विकास की परियोजनाओं सहित अन्य कई विकास योजनाओं को तीव्र गति से पूर्ण करने और 3000 मेघावाट की पाकल डुल व कीरू जल-विद्युत परियोजना को फ़ास्ट ट्रैक करने के साथ 3300 मेगावाट की अन्य योजनाओं को शुरू करने के भी निर्देश दिए: गृह मंत्रालय
-
June 18, 2021 7:37 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द।
-
June 18, 2021 7:09 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
21 जून से निशुल्क वैक्सीन सभी लोगों को लगाई जाएगी। मध्य प्रदेश ने इसी दिन से वैक्सीनेशन का महाअभियान शुरू करने का फैसला किया है। सुबह 10 बजे एक साथ 7000 वैक्सीनेशन केद्रों पर ये महाअभियान शुरू होगा: मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान
-
June 18, 2021 7:09 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में कोरोना टीकाकरण 76% व 4 ज़िलों में 100% होने पर उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा को बधाई दी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार की योजनाओं की 90% पहुंच की भी सराहना की: गृह मंत्रालय
-
June 18, 2021 7:00 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
मेरा निर्वाचन केवल सर्वसम्मति से हुआ है। लोजपा के राष्टीय अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए मुझे रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा चिट्ठी मिली है। जिसे आज हम चुनाव आयोग के दफ़्तर में जमा कर देंगे। प्रधानमंत्री तय करते हैं कि किसे मंत्री पद देना है: LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस
-
June 18, 2021 7:00 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
राजस्थान: अलवर में मॉब लिचिंग मामले में भागे अपराधी को पुलिस ने गिरफ़्तार किया। रामगढ़ के थाना इंचार्ज ने बताया, "2018 में एक मॉब लिंचिंग मामले में 4 लोगों को गिरफ़्तार किया गया था, आज इस मामले में 1 अन्य आरोपी को भी गिरफ़्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।"
-
June 18, 2021 7:00 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
कोरोना की तीसरी लहर की जो आशंका जताई जा रही है हम उसपर काम कर रहे हैं। 12 साल से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों के लिए स्पेशल वैक्सीनेशन कार्यक्रम हर ज़िले में शूरू किया गया है: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बलिया में
-
June 18, 2021 7:00 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
हमने 2,46,00,000 से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज़ दी है। 18-44 आयु वर्ग के 53,00,000 से अधिक लोगों ने वैक्सीन की डोज़ ली है। अभी हम 4 लाख वैक्सीन रोज़ दे रहे हैं। 21 जून के बाद हम 6 लाख वैक्सीन रोज़ देंगे। जुलाई के पहले हफ्ते से हम 10-12 लाख वैक्सीन रोज़ देंगे: यूपी के CM
-
June 18, 2021 6:59 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
गोवा में 315 नए COVID19 मामले, 6 मौतें और 534 रिकवरी रिपोर्ट की गई हैं। राज्य में रिकवरी रेट 95.99% है। सक्रिय मामले 3,599 हैं।
-
June 18, 2021 6:59 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
उत्तराखंड में आज 222 नए कोविड मामले, 4 मौतें और 451 रिकवरी दर्ज़ की गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 3,231 है। रिकवरी रेट 95.26% है।
-
June 18, 2021 6:59 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
मणिपुर में आज 603 नए कोविड मामले, 12 मौतें और 447 रिकवरी दर्ज़ की गई; सक्रिय मामले 9,246 हैं।
-
June 18, 2021 6:59 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
भारत सरकार कृषि बिलों के लेकर किसानों से बातचीत करने के लिए तैयार है। एक्ट से संबंधित प्रावधानों पर कोई भी किसान यूनियन अगर आधी रात को भी बातचीत करने के लिए तैयार है तो मैं उसका स्वागत करता हूं: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में
-
June 18, 2021 6:58 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने 800 पुलिस उप-निरीक्षकों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दी
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर पुलिस में 800 उप-निरीक्षकों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जिससे कोविड-19 महामारी के कारण धीमी हुई भर्ती प्रक्रिया को गति मिल सकती है। यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि चयन प्रक्रिया लिखित और शारीरिक परीक्षा पर आधारित होगी और सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) शारीरिक परीक्षण के लिए सरकार के साथ परामर्श करके एक समिति बनाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया में और अधिक पारदर्शिता तथा निष्पक्षता लाने के मकसद से किये जा रहे ऐतिहासिक सुधार की दिशा में उप राज्यपाल ने पुलिस, कारागार और दमकल सेवाओं के तीन विभागों में एसएसबी के माध्यम से सभी गैर-राजपत्रित स्तर के पदों को भरने के लिए चयन प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है।’’
-
June 18, 2021 6:49 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
देश का कानून सर्वोपरि है, आपकी नीति नहीं: सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय समिति ने ट्विटर के अधिकारियों से कहा।
-
June 18, 2021 6:48 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
सूचना प्रद्यौगिकी पर संसदीय समिति के सदस्यों ने ट्विटर से पूछा कि देश के कानून का ‘उल्लंघन’ करने पर उसके खिलाफ जुर्माना क्यों न लगाया जाए : सूत्र।
-
June 18, 2021 5:30 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
22 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लग गई है और 5 करोड़ से अधिक दूसरी डोज़ लगाई गई है: स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल
-
June 18, 2021 5:30 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
मानसून सत्र का फैसला मंत्रिमंडलीय उपसमिति करती है, मुझे संभावना लगती है कि लोकसभा इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। लोकसभा कोविड गाइडलाइंस का पालन करेगी, पूरी तैयारियां हमने की हैं: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
-
June 18, 2021 5:30 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
कोरोना वेरिएंट आते रहेंगे और बढ़ते रहेंगे। उसे नियंत्रण करने के फॉमूर्ले में कोई बदलाव नहीं आएगा। नए वेरिएंट आए उसके आने से पहले हमें उससे बचने के लिए तैयार रहना चाहिए: डॉ वी.के. पॉल, नीति आयोग के सदस्य
-
June 18, 2021 5:30 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
संसद का मानसून सत्र चलेगा। सारी तैयारियां की गई हैं। 445 सांसदों को वैक्सीन की डोज़ लगी है। सचिवालय के सभी कर्मचारियों का भी वैक्सीनेशन हो गया है। जिन सांसदों और संसद में काम करने वाले लोगों को वैक्सीन की डोज़ नहीं लगी है उन्हें 21 जून से डोज़ लगेगी: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
-
June 18, 2021 5:11 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
ट्विटर इंडिया के प्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया मंच के दुरुपयोग, नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर संसदीय समिति के सामने बयान दर्ज कराया।
-
June 18, 2021 5:10 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
देश में 10 मई को दर्ज सर्वाधिक उपचाराधीन मरीजों के मुकाबले कोविड-19 के ऐसे मरीजों की संख्या में करीब 78.6 प्रतिशत की गिरावट आई है : सरकार
-
June 18, 2021 5:10 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
देश के 513 जिलों में कोविड-19 संक्रमण दर 5 प्रतिशत से कम है : सरकार
-
June 18, 2021 5:09 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
अध्ययन बताते हैं कि टीकाकरण के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम 75-80 प्रतिशत कम हो जाता है : सरकार
-
June 18, 2021 4:14 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
18-44 साल के लोगों को 51,81,481 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है। जिस ज़िले में सक्रिय मामलों की संख्या 500 से अधिक हो जाएगी तो फिर उस ज़िले में कोरोना कर्फ्यू लग जाएगा: उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद
-
June 18, 2021 4:14 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 165 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 260 लोग डिस्चार्ज हुए और 14 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
कुल सक्रिय मामले: 2,445
कुल डिस्चार्ज: 14,04,688
कुल मृत्यु: 24,900 -
June 18, 2021 4:14 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
पिछले 24 घंटे में देश में 62,480 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 11 दिनों से एक लाख से कम मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। कोरोना मामलों के पीक में 85% की कमी देखी गई है: स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल
-
June 18, 2021 3:42 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
कोरोना की वजह से सभी को आर्थिक तौर पर बहुत नुकसान हुआ है। जब तक कोरोना का संकट खत्म नहीं होगा तब तक प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाना उचित नहीं है और ये नहीं बढ़ेगा: किशोरी पेडनेकर, मुंबई मेयर
-
June 18, 2021 3:42 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
कोरोना की दूसरी वेव 4 लाख से ज़्यादा मामलों की ऊंचाई पर पहुंची, काफी दिनों से एक लाख से कम मामले आ रहे हैं। मामले कम हो रहे हैं, उसके बावजूद हमने अपनी टेस्ट करने की प्रक्रिया को कमजोर होने नहीं दिया: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन
-
June 18, 2021 3:42 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
मुंबई के फर्जी वैक्सीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए सभी 4 आरोपियों को 25 जून तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
-
June 18, 2021 3:42 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
पिछले कई हफ़्तों से बहुत स्थानों पर अलग-अलग प्रकार का लॉकडाउन चल रहा था और अब वो अनलॉक की प्रक्रिया में बदल रहा है। इस अनलॉकिंग में पहली वेव के बाद हमने जो ढील दी, वो गलती हमसे कहीं फिर ना हो जाए: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
-
June 18, 2021 3:42 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
बाबा का ढाबा के मालिक 80 वर्षीय कांता प्रसाद को कल रात सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शराब और नींद की गोलियां खाने के बाद वह बेहोश हो गए थे। इसके लिए उनके बेटे का बयान दर्ज किया गया है। जांच चल रही है: डीसीपी दक्षिण अतुल ठाकुर
-
June 18, 2021 3:41 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
7,000 जगहों पर 7,000 विशिष्ट व्यक्ति पहुंचेंगे और जनता को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे। ये प्रेरक कोरोना अनुरुप व्यवहार का पालन करने के लिए लोगों को संकल्प दिलाएंगे: विश्वास सारंग, मध्य प्रदेश के मंत्री
-
June 18, 2021 3:41 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
21 जून से 7,000 स्थलों पर एकसाथ महा वैक्सीनेशन अभियान की शुरू करेंगे। इन स्थानों पर समाज सेवक, राजनीतिक दल के कार्यकर्ता, साहित्यकार, कलाकार, इतिहासकार और फिल्मी हस्ती वैक्सीनेशन कार्यक्रम से लोगों को जोड़ने के प्रचार प्रसार में शामिल होंगे: विश्वास सारंग, मध्य प्रदेश के मंत्री
-
June 18, 2021 3:41 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
पंजाब: लुधियाना में AAP नेता राघव चड्ढा ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले के खिलाफ भूख हड़ताल कर रहे AAP कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा, '' इस घोटाले में 2 लाख दलित बच्चों के रोल नंबर नहीं जारी किए गए हैं क्योंकि उनकी स्कॉलरशिप का पैसा पंजाब सरकार खा गई।''
-
June 18, 2021 3:41 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
प्रधानमंत्री ने 41 ऑक्सीजन प्लांट को पंजाब में लगाने की स्वीकृति दी है, उसमें से 13 प्लांट 30 जून तक लग जाएंगे और बाकी प्लांट 15 अगस्त तक लग जाएंगे: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता हरदीप सिंह पुरी
-
June 18, 2021 3:41 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से गृह मंत्रालय में मुलाकात की।
-
June 18, 2021 3:40 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
उत्तर प्रदेश: नोएडा में NMRC(नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) के दफ़्तर में आग लग गई। इस दौरान दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास कर रही है।
-
June 18, 2021 11:41 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
कोरोना वायरस हमारे बीच अभी भी है और इसके मयूटेट होने की संभावना भी बनी हुई है। इसलिए हर इलाज और सावधानी के साथ आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए हमें देश की तैयारियों को बढ़ाना होगा। इसी लक्ष्य के साथ देश में एक लाख फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर तैयार करने का महाअभियान शुरू हो रहा है: पीएम मोदी
-
June 18, 2021 11:40 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
पीएम मोदी ने कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
-
June 18, 2021 11:35 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
कलकत्ता हाईकोर्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नंदीग्राम के नतीजे को चुनौती देने के मामले में सुनवाई 24 जून के लिए स्थगित हुई।
-
June 18, 2021 10:24 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे स्टालिन
-
June 18, 2021 10:18 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
भारत में 73 दिनों बाद कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 8 लाख से कम हुए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.24% है: स्वास्थ्य मंत्रालय
-
June 18, 2021 8:15 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
गाजियाबाद पुलिस ने लोनी में बुजुर्ग व्यक्ति के वायरल वीडियो पर समाज में घृणा व विद्वेष फैलाने के लिए प्रेषित संदेश का ट्विटर द्वारा कोई संज्ञान नहीं लेने के लिए ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक को कानूनी नोटिस भेजा। उन्हें थाना लोनी बार्डर में 7दिन में बयान दर्ज करने को कहा गया है।
-
June 18, 2021 8:15 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
झारखंड सरकार ने राज्य के 2 लाख 46 हजार किसानों के 980 करोड़ रुपये का ऋण माफ करने की घोषणा की है। झारखंड के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री तथा कांग्रेस नेता बादल पत्रलेख ने 2,46,012 किसानों के पचास हजार रुपये तक का ऋण माफ करने की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की कर्ज माफी को लेकर कृत संकल्प है।