A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

<p>LIVE: पढ़िए अभी तक की...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। 

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

लाइव टीवी

Latest India News

Live updates : Breaking news 13 May Live

  • 10:31 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 30,621 नए #COVID19 मामले, 19,287 रिकवरी और 297 मौतें दर्ज़ की गई।
    कुल मामले 14,99,485
    कुल रिकवरी 12,98,945
    मृत्यु 16,768
    सक्रिय मामले 1,83,772

  • 10:30 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    प्रदेश में पिछले 3 दिन से कोविड के सक्रिय मामले कम हो रहे हैं। आज 1,07,000 सक्रिय मामले प्रदेश में हैं। हमारी व्यवस्थाएं इस समय की आवश्यकता के हिसाब से पर्याप्त हैं: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

  • 10:30 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    पश्चिम बंगाल में 20,839 नए #COVID19 मामले, 19,181 डिस्चार्ज और 129 मौतें दर्ज़ की गई।
    कुल मामले 10,73,956
    कुल रिकवरी 9,30,886
    मृत्यु 12,857
    सक्रिय मामले 1,30,213

  • 9:30 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    आज सुबह मोरचुल जंगल परिसर में अभियान के दौरान  नक्सलियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। जवाबी फायरिंग के बाद 2 नक्सल का शव और हथियार पाए गए। दोनों नक्सलियों पर सरकार द्वारा कुल 14 लाख रुपये का इनाम रखा गया था: एडिशनल एसपी गढ़चिरौली, महाराष्ट्र

  • 9:26 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 42,582 नए #COVID19 मामले, 54,535 रिकवरी और 850 मौतें दर्ज़ की गई।
    कुल मामले 52,69,292
    कुल रिकवरी 46,54,731
    मृत्यु 78,857
    सक्रिय मामले 5,33,294

  • 9:26 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए हमने वैक्सीनेशन कैंप लगाया परन्तु 10 से ज्यादा दिन हो गए अभी तक 1800 से ज्यादा लोगों ने वैक्सीनेशन नहीं करवाई है। अभी तक प्रदेश में 45 लाख लोगों को वैक्सीन लगा चुके हैं: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज

  • 9:25 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री का व्यवहार उचित नहीं था। यह लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ था: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़

  • 8:26 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    कोविड के चलते नए SOP लागू किए गए हैं, ऑड-ईवन नंबर की जांच की जा रही है। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जा रही है। आज 2 बजे से कर्फ्यू शुरू हुआ है, 1 बजे तक दुकानें बंद करनी अनिवार्य है: पुलिस अधिकारी हिमांशु दास, गुवाहाटी, असम

  • 8:25 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    हमारे जनपद में 1200-1300 पॉजिटिव मामले हैं। ऑक्सीजन बेड की कोई कमी नहीं है, सारे अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी डोर-टू-डोर सर्वे के माध्यम से लक्षणात्मक लोगों को चिन्हित किया जा रहा है: मेरठ जिलाधिकारी के. बालाजी

  • 8:25 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 8,419 नए #COVID19 मामले, 74 मौतें और 10,157 रिकवरी दर्ज़ की गईं
    सक्रिय मामले: 1,08,116
    कुल मामले: 7,08,621

  • 5:54 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मंत्रिमंडल ने राज्य के बारे में कल जो निर्णय लिया था आज उसपर हस्ताक्षर हुए हैं। इस निर्णय में लॉकडाउन को 15 मई से बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया है। इसके साथ बाहर से महाराष्ट्र में आने वाले लोगों की टेस्टिंग की जाएगी: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे

  • 5:54 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मंत्रिमंडल ने राज्य के बारे में कल जो निर्णय लिया था आज उसपर हस्ताक्षर हुए हैं। इस निर्णय में लॉकडाउन को 15 मई से बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया है। इसके साथ बाहर से महाराष्ट्र में आने वाले लोगों की टेस्टिंग की जाएगी: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे

  • 5:54 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    महाराष्ट्र: MIDC इलाके के बोइसर-तारापुर इलाके में एक कंपनी के बाहर खड़े केमिकल टैंकर में आग लग गई। बोइसर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया, "जिस भी व्यक्ति की इसमें गलती सामने आती है, उसके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।"

  • 5:31 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    उत्तर प्रदेश: आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर' का निरीक्षण किया। 

  • 5:24 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 1,942 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 912 लोग डिस्चार्ज हुए और 24 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। 
    सक्रिय मामले: 16,568

  • 4:54 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    देश में 24 राज्य शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां 15% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 5-15% पॉजिटिविटी रेट 8 में है। 5% से कम पॉजिटिविटी रेट 4 में है: स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल

  • 4:53 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    हमने अपनी ऑक्सीजन सप्लाई 1000 मीट्रिक टन प्रतिदिन तक बढ़ा दी है। देश में किसी भी राज्य में इतनी ऑक्सीजन नहीं दी गई। हमें जितनी ऑक्सीजन की आवश्यकता है, हम उतनी ऑक्सीजन जनपदों को पहुंचा रहे हैं: अवनीश अवस्थी, उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव गृह

  • 3:14 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    टीएमसी मुझे मारने की साजिश रच रही है-अर्जुन सिंह, बीजेपी सांसद

    पश्चिम बंगाल: बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि बीती रात उत्तर 24 परगना के जगदलद में उनके घर पर 4-5 लोगों ने देशी बम से हमला किया। उन्होंने कहा, "तृणमूल कांग्रेस लंबे समय से मुझे मारने की साजिश रच रही है।"

     

  • 3:07 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बिहार में 25 मई तक लॉकडाउन बढ़ा

  • 12:39 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली में पॉजिटिविटी दर 14% हो गई है। कोरोना के नए मामले घटकर 10,400 हो गए हैं। मामले कम होने से अस्पतालों में बेड भी खाली हुए हैं। पहले हमें हर रोज 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की ज़रूरत थी लेकिन अब दिल्ली में ऑक्सीजन की ज़रूरत सिर्फ 582 मीट्रिक टन रह गई है: मनीष सिसोदिया

  • 12:37 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना की वजह से लगाए गए प्रतिबंधों को 1 जून सुबह 7 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। राज्य में प्रवेश के लिए नेगेटिव RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट होना अनिवार्य है।

     

  • 12:37 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    रूस की कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-V का दूसरा बैच कल भारत पहुंचेगा।

  • 9:59 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    केरल: कोट्टयम में भारी बारिश

  • 9:45 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,62,727 नए मामले

  • 8:41 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    हमास की तरफ से जारी हमलों के बीच इजराइल की जवाबी कार्रवाई में गाजा में 65 लोगों की मौत हो चुकी है। मारे गए लोगो में हमास का कमांडर और उसके कई साथी भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक मारे गए 65 फिलिस्तीनियों में 16 बच्चे और पांच महिलाएं शामिल हैं। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर हमले जारी है। इजराइल में भी सात लोगों की मौत हुई है।