हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
लाइव टीवी
Latest India News
Live updates : Breaking news 28 April Live
-
April 28, 2021
12:22 PM (IST)
Posted by Niraj Kumar
महाराष्ट्र: रत्नागिरी के एमआईडीसी इलाके में स्थित फार्मा कंपनी में भीषण विस्फोट, किसी तरह के जनहानि की सूचना नहीं
-
April 28, 2021
11:15 AM (IST)
Posted by Niraj Kumar
उत्तर प्रदेश: हाथरस में कथित तौर पर देशी शराब पीने से 5 लोगों की मौत हुई। हाथरस के SP ने बताया, "परिजनों की शिकायत पर एक व्यक्ति को नामजद करते हुए सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया और उसे गिरफ़्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने देशी शराब की कुछ खाली शीशी बरामद की हैं।"
-
April 28, 2021
11:13 AM (IST)
Posted by Niraj Kumar
भूकंप से गुवाहाटी में बिल्डिंगों में दरारें आईं
-
April 28, 2021
10:59 AM (IST)
Posted by Niraj Kumar
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,60,960 नए मामले, 3,293 मरीजों की मौत