LIVE: लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, पर्चे फेंके गए, कार्यवाही स्थगित
Breaking News in Hindi: इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं।

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
लाइव टीवी
Live updates : Breaking News 28 July
-
July 28, 2021 12:03 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बिहार विधान सभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी आज RJD के कई विधायक हेलमेट पहनकर आये और प्रदर्शन किया। आज एक महिला राजद विधायक भी हेलमेट पहनकर पहुंचीं। पिछले बजट सत्र में विधानसभा में विधायकों की पिटाई के मामले में दो कांस्टेबल को सस्पेंड किये जाने की कारवाई से विपक्ष संतुष्ट नहीं हैं।
-
July 28, 2021 12:01 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बादल फटने की घटना में अब तक 6 शव बरामद हुए हैं, लगभग 31 लोग अभी भी लापता हैं। इसके अलावा संपत्ति के नुकसान का जायज़ा लिया जा रहा है। हमने वहां के लिए राहत सामग्री भेजी है: किशोरी लाल शर्मा एडीसी किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर
-
July 28, 2021 11:30 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह और 5 अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामले की जांच के लिए मुम्बई पुलिस ने किया SIT का गठन। डीसीपी लेवल का अधिकारी इस जांच टीम का हेड होगा,जबकि एसीपी लेवल का अधिकारी पूरे मामले की जांच करेगा।
-
July 28, 2021 11:15 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
संसद में विपक्ष का हंगामा
संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
-
July 28, 2021 11:04 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
कर्नाटक: बसवराज बोम्मई ने सीएम पद की शपथ ली
-
July 28, 2021 10:33 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन राजधानी दिल्ली के साउथ ब्लॉक पहुंचे
-
July 28, 2021 10:04 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
बाराबंकी सड़क हदासा: पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के बाराबंकी सड़क हादसे में मृतकों के प्रति शोक संवेदना जताई है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।
-
July 28, 2021 8:03 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
मुंबई में बिल्डिंग गिरी
-
July 28, 2021 7:21 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
झारखंड सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया
झारखंड सरकार ने इस वर्ष पहली जुलाई से अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
-
July 28, 2021 7:21 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा एनएच - 28 नेशनल हाईवे पर उस वक्त हुआ जब सड़क के किनारे खड़ी एक डबल डेकर बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।