1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi: इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं।

<p>LIVE: पढ़िए अभी तक की...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

लाइव टीवी

 

 

Latest India News

Live updates : Breaking News 23 July

  • 12:25 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    विपक्ष के भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

  • 12:20 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    श्रीनगर पुलिस को सोपोर में 2 आतंकवादियों के छुपे होने की जानकारी मिली जिसमें से एक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर था। आतंकवादियों को सरेंडर करने के लिए बोला, जब उन्होंने सरेंडर नहीं किया तब हमने ऑपरेशन शुरू किया। मुठभेड़ में दोनों आतंकवादी मारे गए:सोपोर मुठभेड़ पर विजय कुमार,आईजी कश्मीर

  • 12:19 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    जंतर-मंतर पर किसान संसद

  • 11:28 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    टीएमसी के राज्यसभा सांसद शांतनु सेन को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड किया गया, कल राज्यसभा में पेपर फाड़कर फेंका था।

  • 11:05 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    हमें न्यायिक जांच चाहिए। सरकार घोषणा करे कि न्यायिक जांच होगी। जो जासूसी किए हैं उसमें नई-नई चीजें उजागर हो रही हैं। इस हालात में क्या चर्चा करेंगे। वे आज चर्चा करेंगे कल एक दूसरा नाम आ जाएगा: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी

  • 11:03 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    चाय पर मिले सिद्धू और अमरिंदर

  • 11:02 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पेगसस एक हथियार है: राहुल गांधी

  • 10:35 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सिद्धू पंजाब भवन पहुंचे

  • 9:47 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मुंबई के गोवंडी में दो मंजिला इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत, सात लोग घायल 

  • 9:42 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    देश में कोरोना के 35,342 नए मामले

  • 8:11 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    टोक्यो ओलंपिक में पहले दिन महिला व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड में दीपिका कुमारी 12 सेट पूरे होने के बाद 9वें स्थान पर रहीं। कोरिया की एन सन ने 680 के स्कोर के साथ ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए रैंकिंग राउंड में टॉप किया। 

  • 8:05 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    जम्मू-कश्मीर: कनाचक इलाके में एक ड्रोन मार गिराया गया और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई:

  • 8:04 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र बारिश: कोल्हापुर जिले में भी बाढ़ के हालात, कोल्हापुर में कर्नाटक की बस डूबी, 25 को बचाया गया, कर्नाटक  स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस कोल्हापुर से रत्नागिरी जा रही थी। वो राजपूत वाड़ी के पास बाढ़ के पानी में फंस गयी थी।

     

  • 8:03 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र में भारी बारिश से बाढ़: रत्नागिरी के चिपलून में नेवी, आर्मी, एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर और NDRF की टीम रेस्क्यू में लगी है। सुबह 6 बजे से ऑपरेशन शुरू हुआ है।