1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi: इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं।

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

लाइव टीवी

 

 

Latest India News

Live updates : Breaking News 18 August Live

  • 2:40 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली में बीजेपी का प्रदर्शन

  • 11:23 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सुनंदा मौत मामले में शशि थरूर बरी

    सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को दिल्ली की अदालत ने बरी कर दिया है। सुनंदा पुष्कर का शव 17 जनवरी, 2014 की रात को एक लक्जरी होटल से मिला था। थरूर और उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर उस दौरान सांसद के बंगले में मरम्मत होने के कारण होटल में रह रहे थे। थरूर के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 498 (ए) और 306 के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया था। 

  • 11:11 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ केस

  • 9:54 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    हैती: भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,941 हुई

    हैती: भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,941 हुई, घायलों की संख्या बढ़कर 9,900 हुई।भूकंप से हुई तबाही देश के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र पर केंद्रित है, जहां स्वास्थ्य संरचनाओं पर अत्यधिक दबाव बढ़ गया है और लोगों ने अपने प्रियजनों के साथ-साथ अपने घरों को भी खो दिया है। 

  • 9:54 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    अमेरिका के राष्ट्रपति बायडेन ने ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन से बात की

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान में हालात को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से बात की। तालिबान के रविवार को अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा जमा लेने के बाद से किसी अन्य विश्व नेता के साथ बाइडन की यह पहली बातचीत है। व्हाइट हाउस ने कहा कि बातचीत में बाइडन और जॉनसन ने युद्धग्रस्त देश से अपने देश तथा सहयोगी देशों के नागरिकों को निकालने के लिए काम कर रहे ‘‘अपने सैन्य और असैन्य कर्मियों की वीरता तथा पेशेवराना अंदाज की तारीफ की।’’