1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi: इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं।

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

लाइव टीवी

 

 

 

Latest India News

Live updates : Breaking News 07 September Live

  • 12:58 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मुंबई: चांदीवाल कमीशन ने पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह के ख़िलाफ़ जमानती वारंट जारी किया। 50 हज़ार रुपए का जमानती वारंट जारी। कमीशन ने महाराष्ट्र के डीजीपी को आदेश दिया कि वो किसी सीनियर अधिकारी को इस वारंट को देने के लिए डेप्यूट करे।

  • 12:26 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मायावती का प्रबुद्ध सम्मेलन

  • 11:00 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    जब समाज मिलकर कुछ करता है, तो इच्छित परिणाम अवश्य मिलते हैं। और आपने ये देखा है कि बीते कुछ वर्ष में जनभागीदारी अब फिर भारत का नेशनल कैरेक्टर बनता जा रहा है। पिछले 6-7 वर्षों में जनभागीदारी की ताकत से भारत में ऐसे-ऐसे कार्य हुए हैं, जिनकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था: PM

  • 11:00 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    देश ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के साथ ‘सबका प्रयास’ का जो संकल्प लिया है, ‘विद्यांजलि 2.0’ उसके लिए एक platform की तरह है। इसमें हमारे समाज को, हमारे प्राइवेट सेक्टर को आगे आना है और सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में अपना योगदान देना है: PM

  • 11:00 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    NEP के formulation से लेकर implementation तक, हर स्तर पर academicians का, experts का, teachers का, सबका योगदान रहा है। आप सभी इसके लिए प्रशंसा के पात्र हैं। अब हमें इस भागीदारी को एक नए स्तर तक लेकर जाना है, हमें इसमें समाज को भी जोड़ना है: PM 

  • 11:00 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    आज शिक्षक पर्व के अवसर पर अनेक नई योजनाओं का प्रारंभ हुआ है। ये initiatives इसलिए भी अहम है क्योंकि देश अभी आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज़ादी के 100 वर्ष होने पर भारत कैसा होगा, इसके लिए नए संकल्प ले रहा है: PM 

  • 10:59 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मैं सबसे पहले, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले हमारे शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। आप सभी ने कठिन समय में देश में शिक्षा के लिए, विद्यार्थियों के भविष्य के लिए जो योगदान दिया है, वो अतुलनीय है, सराहनीय है: PM

  • 10:59 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    शिक्षक पर्व कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन

  • 9:38 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के आवास पर उनसे मुलाकात की।

  • 9:37 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    जबरन वसूली के में दिल्ली पुलिस के दो कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, दोनों सस्पेंड, एक की तलाश जारी

  • 7:43 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    करनाल में किसानों की महापंचायत

    करनाल में आज किसानों की महापंचायत से पहले मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू

     

  • 7:41 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पंजशीर में तालिबान के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक

    पंजशीर में तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमला हुआ है । इस हमले में कई आतंकियों की मौत की खबर है ।  इससे पहले ही तालिबान ने अफगानिस्तान के पंजशीर प्रांत पर कब्जे का दावा किया था ।