LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट
Breaking News in Hindi: इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं।
हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
लाइव टीवी
Live updates : Breaking News 16 September Live
-
September 17, 2021 2:19 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
शिरोमणि अकाली दल के नेताओं को हिरासत में लिया गया और उन्हें संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है: दिल्ली पुलिस
-
September 17, 2021 2:19 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
सुखबीर सिंह बोले- पूरा देश मोदी सरकार के खिलाफ
हम यहां पीएम मोदी को संदेश देने आए हैं कि पूरा पंजाब नहीं बल्कि पूरा देश उनकी सरकार के ख़िलाफ़ है: दिल्ली में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह
-
September 17, 2021 2:18 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
उत्तर प्रदेश का चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है। बिहार के चुनाव में बेईमानी EVM और DM ने की लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता ने जवाब दिया। हमें इस बार EVM और DM से सावधान रहना होगा: सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
-
September 17, 2021 2:18 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा किया
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने कहा, "हमने रेलवे में कौशल विकास योजना और स्वच्छता पर बहुत बड़ा ज़ोर देने का कार्यक्रम आज से शुरू किया है।दिव्यांगों के लिए आज यहां मोटराइज्ड व्हील चेयर की सुविधा भी शुरू की गई है।"
-
September 17, 2021 2:17 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
नोएडा: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मरीजों को फल बांटे
जनपद गौतमबुद्ध नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को 'सेवा ही समर्पण' अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर मरीजों को फल वितरित किए। इसके अलावा, किसान मोर्चा द्वारा किसानों व जवानों को सम्मानित भी किया गया।
-
September 17, 2021 11:58 AM (IST) Posted by Yashveer Singh
अंतरिक्ष स्टेशन पर 90 दिनों तक रहने के बाद वापस लौटे चीनी अंतरिक्ष यात्री
न के अबतक के सबसे लंबे मिशन में, देश के अंतरिक्ष स्टेशन पर 90 दिनों तक रहने के बाद चीनी अंतरिक्ष यात्री शुक्रवार को पृथ्वी पर लौट आए। अंतरिक्ष यात्री नी हाइशेंग, लियू बोमिंग और टैंग होंगबो स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे के बाद ‘शेनझोउ-12’ अंतरिक्ष यान के जरिए पृथ्वी पर लौटे। बृहस्पतिवार को सुबह वे अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुए थे। सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने गोबी रेगिस्तान में अंतरिक्ष यान को उतरते हुए दिखाया।
-
September 17, 2021 11:37 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की वार्षिक शिखर बैठक को थोड़ी देर में डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे ।
-
September 17, 2021 10:56 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
कांग्रेस की सोशल मीडिया की मीटिंग आज से शुरू। दो दिन चलनेवाली मीटिंग में पांच राज्यों में चुनाव को लेकर चर्चा। राहुल गांधी कल बैठक को संबोधित करेंगे।
-
September 17, 2021 10:55 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एंटी टेरर यूनिट्स और सुरक्षा एजेंसियों की मीटिंग शुरू। दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना समेत तमाम स्पेशल कमिश्नर जिसमें स्पेशल सीपी स्पेशल सेल, इंटेलिजेंस, विजिलेंस, लॉ एंड ऑर्डर समेत देश के अलग अलग 11 राज्यों के एटीएस चीफ, खुफिया एजेंसी रॉ, आईबी, एनआईए और फील्ड ऑपरेशन से जुड़े अधिकारी शामिल।
-
September 17, 2021 10:08 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
पंजाब: अजनाला तहसील के पुलिस थाना रामदास इलाके में भारत पाक सरहद पर फिर से दिखा ड्रोन, बीएसएफ की फायरिंग के बाद वापस गया
-
September 17, 2021 10:07 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को दी बधाई
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "जन्मदिन की बधाई, मोदी जी।" राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि की कामना करता हूं।" राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल और कुछ अन्य नेताओं ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।
-
September 17, 2021 8:07 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को अपने चीन के विदेशमंत्री वांग यी से कहा कि पूर्वी लद्दाख में सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया में प्रगति शांति बहाली के लिए आवश्यक है और यह संपूर्ण (द्विपक्षीय) संबंध के विकास का आधार भी है। जयशंकर और वांग ने दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन से इतर बैठक की और वैश्विक घटनाक्रम पर विचारों का आपस में विचारों का आदान प्रदान किया।
-
September 17, 2021 8:03 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर आज मेगा वैक्सीन अभियान, देश भर में 1.5 करोड़ को वैक्सीन लगाने का टारगेट, पीएम मोदी को मिले 1300 तोहफों की नीलामी होगी और बीजेपी आज से सेवा और समर्पण अभियान शुरू करेगी।
-
September 17, 2021 6:41 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा, हादसे में कुछ मजदूरों के घायल होने की खबर, पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर ।
