1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live| पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Live| पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi: इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं।

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

लाइव टीवी

 

 

Latest India News

Live updates : Breaking News 15 August Live

  • 6:31 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    अमृतसर: 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह में महिलाओं के एक समूह ने नृत्य किया। 

  • 4:52 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    उत्तर प्रदेश: गाज़ियाबाद के पांडव नगर इंडस्ट्रियल इलाक़े में एक कैमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

  • 4:52 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    राजस्थान: अलवर में एक ट्रॉले और कार की टक्कर हो जाने से 5 लोगों की मौत हो गई। लक्ष्मनगढ़ के डीएसपी ने बताया,''घटना 5:30 के करीब हुई थी। गाड़ी में 8 लोग सवार थे। ये गाड़ी ट्रॉले से टकरा गई जिसमें मौके पर ही 5 व्यक्तियों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।''

  • 4:51 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    महाराष्ट्र: कोविड वैक्सीन की दोनों डोज़ लगे हुए यात्रियों के लिए आज से मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा शुरू हुई। एक यात्री ने कहा, “लोगों की मांग पर लोकल ट्रेन सेवा शुरू हुई। इस निर्णय से लोगों को काफ़ी आराम मिलेगा... यात्रा करते वक्त लोग भी कोविड निर्देशों का पालन करें तो अच्छा है।”

  • 4:51 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 53 नए मामले सामने आए, 18 रिकवरी हुईं और कोरोना से एक भी मौत नहीं हुईं। 
    कुल मामले: 14,37,091
    सक्रिय मामले: 513
    कुल रिकवरी: 14,11,509
    कुल मौतें: 25,069

  • 2:18 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    राजस्थान में सड़क हादसा

  • 2:18 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    काबुल में दाखिल हुए तालिबानी

  • 12:27 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली में देशभक्ति पाठ्यक्रम

  • 12:26 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    अटारी-वाघा बॉर्डर पर मिठाईयों का आदान-प्रदान

  • 6:38 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कुछ ही देर बाद लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे।

  • 6:38 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    इंडिया टीवी के पाठकों, दर्शकों समेत समस्त देशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।