नई दिल्ली: देश और दुनिया को धर्मनीति, कूटनीति, राजनीति के साथ साथ अर्थशास्त्र का गूढ़ पाठ पढ़ाने वाले कौटिल्य यानी आचार्य चाणक्य ने हमारे रहन सहन को लेकर भी ऐसी गूढ़ बातें साझा की हैं जिन्हें मानकर हम हरदम सुखी रह सकते हैं। चाणक्य ने बताया है कि जिन जगहों पर कुछ खास लोग न हों वहां भूलकर भी नहीं रहना चाहिए। जानिए हमारी खबर में आज के लिए आचार्य चाणक्य की नीतियां क्या हैं।
एक धनवान व्यक्ति-
आचार्य चाणक्य का मानना था कि जिस जगह पर आप रहते हैं वहां पर किसी धनवान व्यक्ति का रहना जरूरी है। आचार्य ने यह सुझाव इसलिए दिया क्योंकि अगर आपके आवास के आस-पास कोई धनवान व्यक्ति रहता है तो बुरे वक्त में में वो आपकी मदद कर सकता है। वहीं इसके उलट अगर आपके आजू-बाजू कोई भी धनवान व्यक्ति नहीं रहता हो तो बुरे वक्त में आपको काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
अगली स्लाइड में पढ़ें आचार्य चाणक्य ने और क्या बताया
Latest India News