नई दिल्ली: दिल्ली के जामियानगर में बीती रात बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू और पिस्टल की नोक पर दो भाईयों से कैश और ज्वेलरी लूट ली।
ज्वेलरी शॉप बंद कर दोनों भाई अमजद और आमिर घर आ रहे थे लेकिन शाहीनबाग पहुंचते ही दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और एक की कमर पर पिस्तौल लगाकर बैग छीनने लगे।
जब आमिर ने लूट का विरोध किया तो एक बदमाश ने उस पर चाकू से हमला कर उसे ज़ख्मी कर दिया।
बदमाश व्यापारी से करीब पचास हज़ार कैश और चार लाख का सोना लूटकर फरार हो गए। पुलिस अब सीसीटीवी तस्वीर की मदद से लुटेरों की तलाश कर रही है।
Latest India News