1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाक की मूक-बधिर बच्ची पहुंची भारत, BSF ने रेंजर्स को सौंपा

पाक की मूक-बधिर बच्ची पहुंची भारत, BSF ने रेंजर्स को सौंपा

फिरोजपुर: 5 साल की पाकिस्तानी मूक-बधिर बच्ची गलती से भारतीय सीमा में आ गई जिसके बाद भारतीय BSF जवानों ने उसे पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया। पाकिस्तानी रेंजर्स के माध्यम से बच्ची परिवार तक पहुंच गई है।

india and pak ranjers- India TV Hindi
india and pak ranjers

फिरोजपुर: 5 साल की पाकिस्तानी मूक-बधिर बच्ची गलती से भारतीय सीमा में आ गई जिसके बाद भारतीय BSF जवानों ने उसे पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया। पाकिस्तानी रेंजर्स के माध्यम से बच्ची परिवार तक पहुंच गई है। अबोहर सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर सुबह 5 फरवरी को करीब 10 बजे खेती करने गए किसानों के साथ गए BSF जवानों के साथ यह बच्ची भारतीय सीमा की ओर आती दिखी। BSF की 117 बटालियन के जवानों ने बच्ची को कब्जे में लिया और उससे पूछताछ की। यह बच्ची सीमा सुरक्षा बल के जवानो को ‘नाथा सिंह वाला’ सीमा चौकी पर मिली थी। यह चौकी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के अबोहर क्षेत्र में स्थित है।

पूछताछ के दौरान बीएसएफ जवानो को एहसास हुआ कि बच्ची मूक और बधिर है, जिस वजह से कुछ भी जानकारी देने में विफल है। इस पर भारतीय अधिकारियों ने पाक रेंजर्स को सूचना दी। थोड़ी देर बाद पता चला कि वह बच्ची पाकिस्तानी ही है और उसके गायब होने के चलते परिजन उसकी तलाश करते हुए पाक सीमा पर पहुंच गए हैं। बीएसएफ के प्रवक्ता डीआइजी आरएस कटारिया ने बताया कि कुछ जरूरी जांच के बाद बीएसएफ ने पाकिस्तानी बच्ची को मानवीय आधार पर रविवार को दोपहर करीब दो बजे पाक रेंजर्स को सौंप दिया।

बजरंगी भाईजान की तरह है कहानी:

पाकिस्तान से भटक कर भारतीय सीमा में आई इस बच्ची की कहानी भी बॉलिवुड स्टार सलमान खान की सूपर हिट फिल्म बजरंगी भाईजान की तरही है। पर इस कहानी में सलमान का किरदार BSF जवानों ने निभाया है।

Latest India News