1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बीएसएफ, पाकिस्तान रेंजर्स की उच्च स्तरीय बैठक

बीएसएफ, पाकिस्तान रेंजर्स की उच्च स्तरीय बैठक

नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) एवं पाकिस्तान रेंजर्स के बीच उच्च स्तरीय वार्ता गुरुवार को शुरू हुई, जिसमें जम्मू एवं कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में हाल के दिनों में हुई संघर्ष विराम उल्लंघन की

बीएसएफ, पाकिस्तान...- India TV Hindi
बीएसएफ, पाकिस्तान रेंजर्स की उच्च स्तरीय बैठक

नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) एवं पाकिस्तान रेंजर्स के बीच उच्च स्तरीय वार्ता गुरुवार को शुरू हुई, जिसमें जम्मू एवं कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में हाल के दिनों में हुई संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं सहित कई विवादित मुद्दों पर चर्चा की जानी है।

पाकिस्तान रेंजर्स का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल महानिदेशक स्तर की वार्ता के लिए बुधवार को यहां पहुंचा।

पाकिस्तान रेंजर्स की 15 सदस्यीय टीम की अध्यक्षता पाकिस्तान रेंजर्स (पंजाब) के महानिदेशक मेजर जनरल उमर फारूक बुर्की कर रहे हैं।

वार्ता मुख्यत: संघर्ष विराम के उल्लंघन की घटनाओं पर केंद्रित होगी। जम्मू एवं कश्मीर के नौगम सेक्टर में बुधवार को हुई गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल हुए थे।

पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भारतीय चौकियों पर भी गोलीबारी की थी।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) एवं पाकिस्तान रेंजर्स के बीच गुरुवार को शुरू हुई महानिदेशक स्तर की वार्ता इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछले महीने आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की वार्ता कश्मीर मुद्दे को लेकर पाकिस्तान के अड़ियल रुख के कारण रद्द हो गई थी।

भारत की तरफ से 23 सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता बीएसएफ प्रमुख डी. के. पाठक कर रहे हैं। दल में गृह मंत्रालय, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारी भी शामिल हैं।

Latest India News