1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BSNL ने चंडीगढ़ में गैर-वाणिज्यिक परिचालन के साथ शुरू की 4जी सेवा

BSNL ने चंडीगढ़ में गैर-वाणिज्यिक परिचालन के साथ शुरू की 4जी सेवा

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, BSNL ने आज चंडीगढ़ में गैर-वाणिज्यिक आधार पर 4जी सेवा का परिचालन शुरू किया है जिसकी रफ्तार 100 मेगाबिट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) होने का दावा किया गया है। BSNL

bsnl- India TV Hindi
bsnl

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, BSNL ने आज चंडीगढ़ में गैर-वाणिज्यिक आधार पर 4जी सेवा का परिचालन शुरू किया है जिसकी रफ्तार 100 मेगाबिट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) होने का दावा किया गया है। BSNL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा से कहा, हमने चंडीगढ़ में 4जी का साफ्ट-लांच किया है। यह अभी वाणिज्यिक स्तर पर नहीं है। इसे सीमित संख्या में BSNL के कर्मचारियों को दिया गया है। ग्राहक इसके बारे में 4जी केंद्र जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। स्थानीय स्तर पर जारी कंपनी के विज्ञापनों में BSNL ने अपनी लांग टर्म इवॉल्यूशन (एलटीई) यानी 4जी मोबाइल सोवा में डाउनलोड की गति 100 एमबीपीएस होने का वादा किया है।

BSNL के पास गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और कोलकाता सर्किल को छोड़कर पूरे भारत में 4जी स्पेक्ट्रम है। श्रीवास्तव ने कहा, बीएसएनएल 2500 मेगावाहर्ट्ज बैंड में 4जी सेवा शुरू करने वाली पहली कंपनी है। हम इस अवधारणा का सबूत देख रहे थे और अब हमने इसका विस्तार करने का फैसला किया है। अगले महीने हम उन सभी दूरसंचार सर्किलों में अपनी 4जी सेवा शुरू करने के लिए प्रस्ताव के लिए आवेदन RFPF जारी करेंगे जहां हमारे पास 2500 मेगा हर्ट्ज बैंड का स्पेक्ट्रम है।

आरपीएफ के जरिए BSNL अपने नेटवर्क के प्रबंध के लिए कोई कंपनी चुनेगी और उसको कमाई में हिस्सा दिया जाएगा। BSNL के प्रमुख श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी अपने उपभोक्ताओं को 4जी सेवा प्रदान करने के लिए रिलायंस जियो के नेटवर्क के इस्तेमाल के लिए भी उसके साथ चर्चा कर रही है।

उन्होंने कहा, हमने रिलायंस जियो के साथ कुछ परीक्षण किया है। चर्चा के मुताबिक वे अपने ग्राहकों को सेवा प्रदान करने के लिए हमारे 2जी और 3जी नेटवर्क का उपयोग करेंगे और हम उनके नेटवर्क के जरिए BSNL उपभोक्ताओं को 4जी सेवा प्रदान करने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेटवर्क के दायरे में एक-दूसरे के परिचालन के संबंध में कुछ तकनीकी मुद्दे हैं जिनका समाधान जल्दी ही हो जाना चाहिए। श्रीवास्ताव ने कहा, इन मुद्दों के समाधान के बाद हम रिलायंस जियो के साथ अंतिम समझौते पर जल्दी ही विचार करेंगे। इस पर दरूसंचार मंत्रालय से अनुमति मिलनी बाकी है। उन्होंने कहा कि BSNL अपने उपभोक्ताओं को 4जी सेवा प्रदान करने के लिए वायफाय हॉटस्पॉट पर विचार करेगा।

Latest India News