मेरठ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार मोहम्मद आरिफ जौला का अपहरण होने के 30 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगने से अनहोनी की आशंका को लेकर परिजन और उनके समर्थकों में चिंता बढ़ गई है।
मेरठ जोन के आईजी सुजीत कुमार पांडेय खुद पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। उनके निर्देश पर पुलिस, क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की दस से ज्यादा टीमें जुटी हुई हैं। ड्रोन कैमरे और डॉग स्क्वायड की मदद से डाबका के जंगलों में छानबीन की जा रही है।
मुजफ्फरनगर से हजारों की संख्या में बुधवार को मेरठ पहुंचे बसपा समर्थकों ने मेरठ-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगा दिया। शाम को बरामदगी की मांग को लेकर भीड़ ने एसएसपी आवास का घेराव करते हुए हंगामा कर दिया। नगर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश के अनुसार घटना के संबंध में कु लोगों को हिरासत में लेकर पूता की जा रही है।
बुधवार सुबह आईजी सुजीत पांडेय और एसएसपी जे रविंदर गौड ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर क्राइम सीन का अवलोकन भी किया। बसपा नेता की कंकरखेड़ा बाईपास पर खड़ी मिली स्कार्पियो गाड़ी से भी फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। देर रात तक पुलिस टीमें कई जगहों पर दबिश दे रही थीं।
Latest India News